Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Una News
›
event was held in Una on International Snakebite Awareness Day, providing information on snakebite prevention and treatment.
{"_id":"6aae59aabb53d5af47002aac","slug":"video-event-was-held-in-una-on-international-snakebite-awareness-day-providing-information-on-snakebite-prevention-and-treatment-2026-09-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: अंतरराष्ट्रीय सर्पदंश जागरूकता दिवस पर ऊना में हुआ कार्यक्रम, सांपों से बचाव व उपचार पर दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: अंतरराष्ट्रीय सर्पदंश जागरूकता दिवस पर ऊना में हुआ कार्यक्रम, सांपों से बचाव व उपचार पर दी जानकारी
अंतरराष्ट्रीय सर्पदंश जागरूकता दिवस पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में जिला स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव कुमार वर्मा के दिशा-निर्देशों पर हुआ। जन शिक्षा एवं सूचना अधिकारी गोपाल कृष्ण ने बताया कि बरसात में सर्पदंश के मामले बढ़ने की आशंका रहती है। लोगों को सांपों से बचाव और समय पर उपचार के प्रति जागरूक करना जरूरी है। उन्होंने बताया कि लंबी घास, पत्तियों और लकड़ी के ढेर तथा चट्टानों के आसपास सावधानी बरतें। रात में नंगे पैर न चलें और जूते पहनने से पहले उन्हें अच्छी तरह झाड़ लें। सांप दिखाई देने पर उसे छेड़ने से बचें। बीसीसी समन्वयक कंचन माला ने बताया कि सांप के काटने पर पीड़ित को शांत रखें और कम से कम हिलाएं-डुलाएं। तुरंत एंबुलेंस बुलाकर नजदीकी स्वास्थ्य संस्थान पहुंचाएं। झाड़-फूंक में समय बर्बाद न करें। कार्यक्रम में हिमकैप्स नर्सिंग संस्थान की छात्राओं ने लघु नाटिका भी प्रस्तुत की। इस मौके पर स्टाफ सदस्य व अन्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।