फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Betul News ›   Betul News: Five arrested for conversion activity, religious literature and documents seized

बैतूल: धर्मांतरण गतिविधि के आरोप में पांच गिरफ्तार, धार्मिक साहित्य और दस्तावेज जब्त

Wed, 16 Sep 2026 10:26 PM IST
बैतूल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल Published by: बैतूल ब्यूरो Updated Wed, 16 Sep 2026 10:26 PM IST
सार

बैतूल के आमला थाना क्षेत्र में पुलिस ने धर्मांतरण से जुड़ी गतिविधियों के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने एक घर से धार्मिक साहित्य, पुस्तिकाएं, पंपलेट और दस्तावेज जब्त किए। आरोपियों के खिलाफ मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम और बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है। 

विज्ञापन
Betul News: Five arrested for conversion activity, religious literature and documents seized
धर्मांतरण संबंधी गतिविधि के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया

विस्तार

आमला थाना पुलिस ने धर्मांतरण से जुड़ी गतिविधियों के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई भीमनगर बोड़खी क्षेत्र में एक घर पर आयोजित बैठक और प्रार्थना सभा की सूचना मिलने के बाद की गई। मौके से धार्मिक साहित्य, पुस्तिकाएं, पंपलेट, सहमति पत्र और विभिन्न संस्थाओं से संबंधित पत्र समेत कई दस्तावेज जब्त किए गए हैं।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेन्द्र जैन के निर्देश पर जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत प्रतिबंधित गतिविधियों की शिकायतों पर कार्रवाई के लिए पुलिस टीम को सक्रिय किया गया है। इसी क्रम में 15 सितंबर को आमला पुलिस को सूचना मिली थी कि भीमनगर बोड़खी में गणपत सोनवाने के घर पर बैठक एवं प्रार्थना सभा आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन


सूचना के सत्यापन के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपुसे और मुलताई एसडीओपी एस.के. सिंह के मार्गदर्शन में थाना आमला की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक, घर में गणपत सोनवाने सहित पांच लोग मौजूद मिले। पूछताछ के साथ घर की तलाशी लेने पर धार्मिक सामग्री और विभिन्न दस्तावेज बरामद किए गए। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने धर्मांतरण से संबंधित गतिविधियों में शामिल होने की बात स्वीकार की। हालांकि, मामले में लगाए गए आरोपों की जांच पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सांवेर में जर्जर मकान तोड़ते समय पास के मकान की दीवार गिरी, मलबे में दबने से चार महिलाओं की मौत, पांच घायल

इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला
आमला थाने में अपराध क्रमांक 371/26 दर्ज किया गया है। प्रकरण में मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम की धारा 3 और 5 तथा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 351(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है। कार्रवाई के दौरान गणपत सोनवाने के घर से धार्मिक साहित्य और अन्य संबंधित दस्तावेज जब्त किए गए। इसके अलावा पुलिस ने अन्य आरोपियों के मोबाइल फोन भी विधिवत जब्त किए हैं।


गिरफ्तार किए गए पांच आरोपी
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में गणपत पिता शोभना सोनवाने (43), निवासी भीमनगर बोड़खी, थाना आमला; इनोस उर्फ एनोस पिता हारून जोनाथन (34), निवासी पटेल टोला, बरघाट, जिला सिवनी; रमेश पिता मधुकर अतुलकर (40), निवासी हमलापुर, बैतूल; भावराव पिता कलीराम चंदेलकर (34), निवासी जुनापानी, थाना साईखेड़ा, जिला बैतूल और सुनील पिता कृष्णा नागले (50), निवासी सोमगढ़, थाना मुलताई, जिला बैतूल शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया। मामले की विवेचना अभी जारी है।

पुलिस ने की शांति बनाए रखने की अपील
पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन ने जिले के नागरिकों से अपने-अपने धार्मिक विश्वासों और आस्थाओं का शांतिपूर्ण ढंग से पालन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति की धार्मिक स्वतंत्रता में हस्तक्षेप नहीं किया जाना चाहिए। पुलिस के अनुसार, यदि किसी व्यक्ति को प्रलोभन, दबाव, भय या अनुचित प्रभाव के माध्यम से धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किए जाने जैसी गतिविधि की जानकारी मिलती है, तो नागरिक स्वयं कार्रवाई करने के बजाय इसकी सूचना नजदीकी पुलिस थाने या पुलिस को दें। पुलिस ने कहा है कि प्राप्त शिकायतों और सूचनाओं की कानून के अनुसार जांच की जाएगी और तथ्यों के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। जिले में शांति, सद्भाव और आपसी भाईचारा बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed