{"_id":"6aae5d939f890cd979027522","slug":"video-gada-ma-samathhana-thavasa-ma-daema-esapa-na-sana-janasamasayae-2026-09-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोंडा में समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा में समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं
गोंडा में शनिवार को तहसील तरबगंज में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन और पुलिस अधीक्षक अभिषेक ने लोगों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने संबंधित विभागों के अफसरों को शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए।
समाधान दिवस के बाद डीएम और एसपी ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को लाभ वितरित किए। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को डेमो चेक, क्षय रोगी को पोषण पोटली किट, निराश्रित महिलाओं को पेंशन स्वीकृति प्रमाणपत्र और वृद्धावस्था पेंशन की महिला लाभार्थियों को भी स्वीकृति प्रमाणपत्र दिए गए।
इसके बाद जिलाधिकारी ने विकासखंड तरबगंज की ग्राम पंचायत खानपुर में तालाब का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से तालाब की स्थिति और उसके रखरखाव की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।