फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Betul: Woman Dies After Self-Immolation With 15-Month-Old Daughter, Husband and In-Laws Detained

बैतूल: 15 महीने की मासूम के साथ दहेज हत्या की बलि चढ़ी 'मां', किया आत्मदाह, पति समेत सास और बुआ सास हिरासत में

Fri, 18 Sep 2026 11:17 AM IST
बैतूल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल Published by: बैतूल ब्यूरो Updated Fri, 18 Sep 2026 11:17 AM IST
सार

दहेज प्रताड़ना के कारण एक मां ने अपनी 15 महीने की बेटी के साथ आत्मदाह कर लिया। इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। महिला ने घटना से पहले सुसाइड नोट की तस्वीर मायके वालों को भेजी थी, जिसके आधार पर पुलिस ने पति, सास और बुआ सास को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
Betul: Woman Dies After Self-Immolation With 15-Month-Old Daughter, Husband and In-Laws Detained
15 महीने के मासूम को लेकर मां ने किया आत्मदाह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के वलनी गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक महिला ने अपनी 15 महीने की बेटी के साथ आत्मदाह कर लिया। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान पहले बच्ची और बाद में महिला की मौत हो गई। घटना से पहले महिला ने एक कागज पर सुसाइड नोट लिखा था और उसकी तस्वीर अपनी छोटी बहन और मायके पक्ष के लोगों को भेजी थी।

विज्ञापन


सुसाइड नोट में संजना ने अपनी सास और बुआ सास पर वैवाहिक जीवन बर्बाद करने का आरोप लगाते हुए खुद को खत्म करने की बात लिखी थी। बहन ने सुसाइड नोट की तस्वीर देखते ही अपने पिता को फोन कर घटना की जानकारी दी। हालांकि जब तक पिता बेटी से मिलने पहुंचे, तब तक संजना और उसकी बेटी को झुलसी हुई हालत में आठनेर के सरकारी अस्पताल ले जाया जा चुका था।
विज्ञापन


इसके बाद मायके पक्ष के लोग दोनों को बेहतर इलाज के लिए पाढर अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां इलाज के दौरान पहले 15 महीने की बच्ची इतिका की मौत हो गई। इसके कुछ समय बाद संजना ने भी दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि मां-बेटी 90 प्रतिशत से अधिक झुलस गई थीं, जिसके कारण उन्हें बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: मध्यप्रदेश:  एमपी में मंत्री से मिलने के लिए भी अनुमति जरूरी! बिना परमिशन पहुंचे तो होगी कार्रवाई


मायके पक्ष ने लगाए दहेज प्रताड़ना के आरोप
संजना के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। संजना की मां के अनुसार ससुराल पक्ष की ओर से दहेज में बाइक की मांग की जा रही थी, जिसे उनका परिवार पूरा नहीं कर सका। परिजनों का आरोप है कि दहेज की मांग और पारिवारिक प्रताड़ना से संजना परेशान थी। वहीं सुसाइड नोट में भी संजना ने अपनी सास और बुआ सास पर वैवाहिक जीवन खराब करने का आरोप लगाया था। पुलिस मामले में सुसाइड नोट समेत अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है।

पति, सास और बुआ सास हिरासत में
मामले में मुलताई थाना क्षेत्र की मासोद पुलिस चौकी में संजना के पति, सास और बुआ सास के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं संजना के परिजन आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और सजा की मांग करते हुए न्याय की गुहार लगा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed