{"_id":"677d366750e245183c0e00c3","slug":"video-yavaka-na-khatha-para-pataral-chhaugdhaka-kaya-aatamathaha-ka-parayasa-palsa-na-aaga-bjhakara-asapatal-ma-karaya-bharata","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : युवक ने खुद पर पेट्रोल छिड़क किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस ने आग बुझाकर अस्पताल में कराया भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : युवक ने खुद पर पेट्रोल छिड़क किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस ने आग बुझाकर अस्पताल में कराया भर्ती
यूपी की राजधानी लखनऊ में मंगलवार को घरेलू कलह से परेशान होकर युवक ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। घटना से वहां अफरातफरी मच गई। पुलिस ने आग बुझाकर युवक को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। घटना कैंट थाना क्षेत्र कैंटोमेंट गेस्ट के सामने की है।
हुसैनगंज क्षेत्र के छितवापुर निवासी दीपक भारती (38) अपनी पत्नी दिया और दो बच्चों के साथ रहते हैं। पत्नी कैंटोमेंट गेस्ट हाउस में काम करती है। कैंट थाना प्रभारी गुरप्रीत सिंह के मुताबिक दीपक का पत्नी दिया से आए दिन विवाद होता था। सोमवार को भी पति पत्नी में झगड़ा हो गया था। इस बात से नाराज दिया अपने मायके चली गई थी।
मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे दीपक बाइक से पत्नी से मिलने गेस्ट हाउस पहुंचे थे। मगर, यहां उनकी मुलाकात दिया से नहीं हो सकी थी। इस पर दीपक ने अपने साथ बोतल में लाए पेट्रोल को खुद पर छिड़क लिया और आग लगा ली। आग लगने पर दीपक मदद के लिए चीखने लगे।
लोगों ने कंबल से आग बुझाकर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने आनन-फानन दीपक को सिविल अस्पताल पहुंचाया। हादसे में दीपक का चेहरा और दोनों हाथ झुलस गए। एडीसीपी पूर्वी पंकज के मुता बिक घरवालों को घटना की जानकारी दी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।