{"_id":"6aa3cb938086d142cb0217d9","slug":"video-video-lkhanauu-ma-bhamahana-kasana-mahalo-ka-sathata-para-shathha-raparata-jara-2026-09-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: लखनऊ में भूमिहीन किसान महिलाओं की स्थिति पर शोध रिपोर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: लखनऊ में भूमिहीन किसान महिलाओं की स्थिति पर शोध रिपोर्ट जारी
सामाजिक समरसता मंच अवध प्रांत की ओर से विश्व संवाद केंद्र में आयोजित प्रेस वार्ता में उत्तर प्रदेश की भूमिहीन किसान महिलाओं और उनके परिवारों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति पर पांच वर्षों के शोध पर आधारित रिपोर्ट जारी की गई। रिपोर्ट दिल्ली विश्वविद्यालय की प्रोफेसर डॉ. चंद्रकांता के. माथुर ने तैयार की है, जबकि शोध कार्य राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सामाजिक समरसता गतिविधि के राष्ट्रीय संयोजक के. श्याम प्रसाद के मार्गदर्शन में हुआ।
रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में केवल 7.6 प्रतिशत महिलाओं के नाम कृषि भूमि दर्ज है। वहीं 85 प्रतिशत महिला श्रमशक्ति खेती से जुड़ी है, जबकि 74.61 प्रतिशत श्रम भूमिहीन परिवारों की महिलाओं से लिया जाता है। 18 प्रतिशत से कम महिलाओं को नकद मजदूरी मिलती है। करीब 50 प्रतिशत महिलाएं एनीमिया और 40 प्रतिशत बच्चे कुपोषण से प्रभावित हैं, जबकि केवल 16 प्रतिशत परिवारों के पास स्वास्थ्य बीमा है। रिपोर्ट में महिलाओं के नाम भूमि पंजीकरण, समान कार्य के लिए समान मजदूरी, मनरेगा में प्राथमिकता, खेतमजदूर कार्ड के माध्यम से DBT, प्रधानमंत्री आवास योजना व जल जीवन मिशन में प्राथमिकता और विशेष ऋण सुविधा की मांग की गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।