फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   VIDEO: जेपीएनआईसी पहुंचे अखिलेश यादव ने जयप्रकाश नारायण को किया नमन, बोले- पैसों की खनक के आगे सेंटर बेच दिया

VIDEO: जेपीएनआईसी पहुंचे अखिलेश यादव ने जयप्रकाश नारायण को किया नमन, बोले- पैसों की खनक के आगे सेंटर बेच दिया

Sun, 11 Oct 2026 06:15 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Sun, 11 Oct 2026 06:15 PM IST
VIDEO: जेपीएनआईसी पहुंचे अखिलेश यादव ने जयप्रकाश नारायण को किया नमन, बोले- पैसों की खनक के आगे सेंटर बेच दिया
लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव रविवार को गोमतीनगर स्थित जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर (JPNIC) पहुंचे। यहां उन्होंने जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए JPNIC को लेकर सवाल उठाए। अखिलेश यादव ने कहा कि पैसों की खनक के आगे JPNIC को बेच दिया गया। उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव में सत्ता परिवर्तन का दावा करते हुए भाजपा, चुनाव आयोग और प्रदेश सरकार की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए। JPNIC के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम अखिलेश यादव के JPNIC पहुंचने से पहले केंद्र के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई थी। मुख्य गेट को टीन की चादरों से ढक दिया गया था। परिसर के आसपास बैरिकेडिंग की गई और पुलिस के साथ पीएसी के जवान तैनात रहे। अखिलेश यादव ने केंद्र की स्थिति पर सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर इसे कितने रुपये में बेचा गया होगा। उन्होंने जयप्रकाश नारायण के योगदान का जिक्र करते हुए कहा कि जेपी हमेशा दबे-कुचले लोगों के लिए खड़े रहे। उन्होंने कहा कि जनता को जितनी पीड़ा होगी, बदलाव उतनी ही तेजी से आएगा। 2027 में बदलाव का दावा, भाजपा पर साधा निशाना अखिलेश यादव ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में परिवर्तन होगा और बदलाव की शुरुआत हो चुकी है। उन्होंने दावा किया कि अब 40 दिन बचे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अयोध्या से चुनाव लड़ने की चर्चाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने पवन सिंह का जिक्र किया। अखिलेश यादव ने कहा कि पवन की हवा में अहंकारी लोग टिक नहीं पाएंगे। भाजपा में टिकट वितरण को लेकर भी उन्होंने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को भी टिकट के लिए पार्टी के लोगों के बीच लाइन में लगना पड़ता है। अखिलेश यादव ने सवाल किया कि क्या मुख्यमंत्री खुद टिकट बांटते हैं और क्या वह दूसरे नेताओं का टिकट पक्का करा सकते हैं। उन्होंने भाजपा पर अन्याय करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता सब समझ चुकी है। चुनाव आयोग पर भी उठाए सवाल अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि आयोग का काम अधिक से अधिक लोगों से मतदान कराना है, लेकिन चुनाव के दौरान लोगों को वोट डालने से रोकने का काम किया जाता है। उन्होंने दिल्ली में उत्तर प्रदेश के लोगों के साथ कथित मारपीट का मुद्दा उठाया। इस दौरान उन्होंने हिटलर के शासन का जिक्र करते हुए मौजूदा हालात पर टिप्पणी की। अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग से इस्तीफे की मांग भी की। JPNIC की पार्किंग और निर्माण कार्यों का किया जिक्र JPNIC को लेकर अखिलेश यादव ने सरकार से सवाल किया कि क्या प्रदेश में इस तरह की कोई दूसरी इमारत है। उन्होंने केंद्र में हेलीपैड और करीब 1200 गाड़ियों की पार्किंग का जिक्र किया। एयरपोर्ट से जुड़ी तुलना करते हुए उन्होंने 800 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी रखा। उन्होंने JPNIC के ठेकेदारों और भुगतान को लेकर भी सवाल उठाए। रिवरफ्रंट और जलभराव को लेकर सरकार को घेरा लखनऊ में जलभराव की समस्या पर अखिलेश यादव ने रिवरफ्रंट और प्लासियो क्षेत्र का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने पहले रिवरफ्रंट की तारीफ की थी, लेकिन अब वहां पानी भरने की स्थिति सामने आई है। उन्होंने नगर निगम, लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) और सिंचाई विभाग के बीच तालमेल की कमी का आरोप लगाया। अखिलेश यादव के मुताबिक, विभागीय अधिकारी यह आकलन नहीं कर पा रहे हैं कि किस क्षेत्र का पानी कहां जाएगा और उसकी निकासी कैसे होगी। उन्होंने बंधों के निर्माण, नाले और पुल की डिजाइन तथा गेट खोले जाने के मामले पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि गेट खोलने का फैसला मुख्यमंत्री के आदेश पर हुआ था और नाले तथा पुल की डिजाइन में भी खामियां हैं। JPNIC में माल्यार्पण के बाद अखिलेश यादव के बयानों से प्रदेश की सियासत गरमा गई है। अब इन आरोपों पर प्रदेश सरकार और संबंधित विभागों की प्रतिक्रिया का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

दिल्ली में सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सीजेपी का प्रदर्शन, पुलिस की कड़ी चौकसी

11 Oct 2026

VIDEO: एनएसयूआई के छात्रों ने सीईसी के इस्तीफे की मांग की, काले गुब्बारे छोड़ वोट चोर गद्दी छोड़ के लगाए नारे

11 Oct 2026

कानपुर: घाटमपुर में मां कूष्मांडा के दरबार पहुंचीं महापौर प्रमिला पाण्डेय ने टेका माथा

11 Oct 2026

VIDEO: खंदौली मे धूमधाम के साथ निकाली महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा

11 Oct 2026

जयकारों से गूंजे चंडीगढ़ के मंदिर, दुर्गा स्तुति और आरती के साथ नवरात्र शुरू

11 Oct 2026
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र: लखीमपुर खीरी के संकटा देवी मंदिर में उमड़े भक्त, गूंजे मातारानी के जयकारे

11 Oct 2026

टोहाना में कुटिया शांत सरोवर में योग शब्दानंद महाराज के जन्मोत्सव पर रक्तदान शिविर, उमड़े रक्तवीर

11 Oct 2026
विज्ञापन

हरिद्वार: अवैध होर्डिंग से पटा शिवालिक नगर क्षेत्र

11 Oct 2026

कांगड़ा: खराब मौसम भी नहीं डिगा पाया श्रद्धालुओं की आस्था, मां बज्रेश्वरी के दरबार में उमड़ी भीड़

11 Oct 2026

देहरादून: नर्सिंग एकता मंच का हल्ला बोल, स्टाइपेंड की मांग को लेकर किया स्वास्थ्य मंत्री के आवास का कूच

11 Oct 2026

नवरात्र के पहले दिन देहरादून के मंदिरों में लगी श्रद्धालुओं की भीड़

11 Oct 2026

छर्रा में मोटरसाइकिल छीनकर भागे चार बदमाश, मुकदमा दर्ज

11 Oct 2026

शाहजहांपुर: सड़क न बनने पर वित्त मंत्री ने जताई नाराजगी, जेल भेजने की दी चेतावनी

11 Oct 2026

मसूरी शरदोत्सव: प्रीतम के जागरों पर देर रात तक झूमे लोग, गीतों ने बांधा समा

11 Oct 2026

जालंधर में झमाझम बारिश से दिन में छाया अंधेरा, सड़कों पर जलभराव; ठंडी हवाओं से लुढ़का तापमान, चाय-पकौड़ों का लिया आनंद

11 Oct 2026

ऊना: पहले नवरात्र पर चिंतपूर्णी में ट्रैफिक व्यवस्था चरमराई, सुबह 6 बजे से जाम में फंसे वाहन; सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों के चालान

11 Oct 2026

सोलन: नालागढ़ के शिवालिक वैली स्कूल में वार्षिक समारोह की धूम, बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने जीता दिल

11 Oct 2026

गोहाना में 132 केवी लाइन पर शुरू हुआ मरम्मत कार्य, शाम 4 बजे तक बंद रहेगी बिजली की सप्लाई

11 Oct 2026

कुरुक्षेत्र में खराब मौसम के बावजूद दूसरे दिन भी जिंदल चौक पर डटे अतिथि अध्यापक

11 Oct 2026

गोहाना में आहुलाना नर्सरी में तैयार हो रहे भविष्य के रेसलर, प्रतिदिन 35 खिलाड़ी ले रहे हैं कुश्ती का प्रशिक्षण

11 Oct 2026

शिमला: गेयटी थियेटर में जेसीबी न्यू शिमला स्कूल का वार्षिक समारोह शुरू, मेधावी विद्यार्थियों को किया जा रहा सम्मानित

11 Oct 2026

सीजेपी ने आज भी किया प्रदर्शन का आह्वान, हिरासत में प्रदर्शनकारी; कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

11 Oct 2026

जयप्रकाश नारायण की जयंती पर अखिलेश यादव ने अर्पित की श्रद्धांजलि

11 Oct 2026

अखिलेश के एक्स पर पोस्ट के बाद लखनऊ में पुलिस ने जेपीएनआईसी के सामने से हटाई बैरिकेडिंग

11 Oct 2026

सीतापुर में मां ललिता के दरबार में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा मंदिर परिसर

11 Oct 2026

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें, देखें ताजा अपडेट

11 Oct 2026

मौत को मात... रोहतक में 200 मीटर तक ट्रेन में खिड़की पर लटक घसीटे तरुण, सूझ-बूझ से बची जान

11 Oct 2026

वाराणसी में चीनी मांझे से बुजुर्ग की मौत, VIDEO

11 Oct 2026

बारिश ने फाजिल्का अनाज मंडी के प्रबंधों की खोली पोल, सड़कों पर भरा पानी; धान की फसल प्रभावित

उमरिया: पाली में मकान को चोरों ने बनाया निशाना, तीन से चार लाख के गहने और नकदी लेकर फरार

11 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed