फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Arun Govil And Dipika Chikhlia Reunite After 39 Years For Social Drama Notice Film To Premiere On November 6

अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया: 39 साल बाद फिर साथ आए राम-सीता, इस फिल्म में आएंगे नजर; जानें कब होगी रिलीज

Sun, 11 Oct 2026 02:33 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sun, 11 Oct 2026 02:33 PM IST
सार

Arun Govil And Dipika Chikhlia: टीवी के मशहूर शो 'रामायण' में भगवान राम और माता सीता का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले अभिनेता अरुण गोविल और अभिनेत्री दीपिका चिखलिया एक बार फिर साथ नजर आने वाले हैं। जानिए क्या है पूरा मामला। 

विज्ञापन
Arun Govil And Dipika Chikhlia Reunite After 39 Years For Social Drama Notice Film To Premiere On November 6
अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साल 2024 में अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया म्यूजिक वीडियो 'हमारे राम आए हैं' में भी साथ नजर आए थे। लेकिन अब दोनों एक्टर्स एक फीचर फिल्म में नजर आने वाले हैं। जानिए किस फिल्म में नजर आएंगे अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया और कब होगी रिलीज। 
विज्ञापन


इस फिल्म में नजर आएंगे दोनों कलाकार
अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया करीब 39 साल बाद किसी फीचर फिल्म में साथ काम कर रहे हैं। उनकी नई फिल्म का नाम 'नोटिस' है, जो एक सामाजिक मुद्दे पर आधारित है। फिल्म का निर्देशन प्रदीप गुप्ता ने किया है। यह फिल्म 6 नवंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म वेव्स पर रिलीज होगी।
विज्ञापन


क्या है फिल्म 'नोटिस' की कहानी?
  • फिल्म के निर्माता और अभिनेता आदित्य प्रताप सिंह रघुवंशी के मुताबिक, 'नोटिस' की कहानी आज के समय में एक गांव की पृष्ठभूमि पर आधारित है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • फिल्म में राम और सीता के रिश्ते की झलक देखने को मिलेगी।
  • इसकी कहानी 150 साल पुरानी एक दुकान के इर्द-गिर्द घूमती है, जिस पर विकास के नाम पर खतरा मंडराने लगता है।
  • फिल्म में अरुण गोविल एक आम आदमी की भूमिका निभा रहे हैं, जो दुकान को बचाने के लिए भ्रष्ट व्यवस्था के खिलाफ खड़ा होता है।
  • वहीं, दीपिका चिखलिया उनकी पत्नी के किरदार में नजर आएंगी, जो मुश्किल समय में अपने पति का साथ देती हैं।
Trending Videos

Arun Govil And Dipika Chikhlia Reunite After 39 Years For Social Drama Notice Film To Premiere On November 6
रामायण - फोटो : X
सिनेमाघरों में नहीं होगी रिलीज
'नोटिस' को सिनेमाघरों में रिलीज नहीं किया जाएगा। फिल्म का प्रीमियर 6 नवंबर को वेव्स पर होगा। इसके बाद इसे 36 सैटेलाइट टीवी चैनलों के जरिए दर्शकों तक पहुंचाया जाएगा।

'रामायण' से मिली थी घर-घर में पहचान
  • अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया को रामानंद सागर के मशहूर धारावाहिक 'रामायण' से देशभर में पहचान मिली थी।
  • यह शो साल 1987 में दूरदर्शन पर शुरू हुआ था और इसके कुल 78 एपिसोड प्रसारित हुए थे।
  • शो की पॉपुलैरिटी ऐसी थी कि रविवार की सुबह लोग अपने काम रोककर परिवार के साथ इसे देखने बैठ जाते थे।
  • साल 2020 में कोरोना महामारी के दौरान जब 'रामायण' का दोबारा प्रसारण हुआ, तब भी दर्शकों ने इसे खूब पसंद किया।
  • इसकी पॉपुलैरिटी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि इस शो से लोगों का खास जुड़ाव है।

Arun Govil And Dipika Chikhlia Reunite After 39 Years For Social Drama Notice Film To Premiere On November 6
अरुण गोविल - फोटो : इंस्टाग्राम- @worldoframayana
रणबीर कपूर की रामायण में नजर आएंगे अरुण गोविल 
अरुण गोविल रणबीर कपूर और यश की फिल्म 'रामायण' में राजा दशरथ की भूमिका में भी नजर आएंगे। यह फिल्म 6 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रिलीज होने वाली है, जबकि भारत में इसकी रिलीज डेट का आधिकारिक एलान अभी नहीं हुआ है।

ये भी पढ़ें- सीजेपी के आंदोलन में गए अभिनेता इमरान की नागरिकता पर विवाद क्यों? क्या बढ़ेगी आमिर के भांजे की परेशानी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed