{"_id":"6ae9ca2e0b0691ded50a3284","slug":"video-video-bharata-ma-pahal-bra-eka-ha-sarajara-ma-tha-alga-janamajata-samasayao-ka-ilja-2026-11-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: भारत में पहली बार एक ही सर्जरी में दो अलग जन्मजात समस्याओं का इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: भारत में पहली बार एक ही सर्जरी में दो अलग जन्मजात समस्याओं का इलाज
अपोलोमेडिक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल की यूरोलॉजी टीम ने सात साल की बच्ची की दोनों किडनियों की अलग-अलग जन्मजात समस्याओं का एक ही रोबोटिक सर्जरी में सफल इलाज किया है। अस्पताल का दावा है कि भारत में इस तरह की सर्जरी पहली बार की गई है। प्रेसवार्ता में डॉ. गिवी गौरव ने इसकी जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि बच्ची की दाईं किडनी में पीयूजे (पेल्वि-यूरेटेरिक जंक्शन) ऑब्स्ट्रक्शन था, जिससे पेशाब के बहाव में रुकावट आ रही थी। वहीं, बाईं किडनी में ग्रेड-फोर वेसिकोयूरेटेरिक रिफ्लक्स की समस्या थी। इसमें पेशाब मूत्राशय से वापस किडनी की ओर जाता था। बच्ची को दो से तीन साल की उम्र से बार-बार यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन हो रहा था।
एक ही सत्र में दो जटिल प्रक्रियाएं
डॉ. गिवी गौरव के नेतृत्व में यूरोलॉजी टीम ने पहले दाईं किडनी की एंडरसन-हाइन्स पाइलोप्लास्टी की। इसके बाद उसी सत्र में बाईं किडनी का एक्स्ट्रावेसिकल यूरेटेरिक रीइम्प्लांटेशन किया गया। पूरी सर्जरी पांच पोर्ट के माध्यम से की गई। इसमें कंसोल टाइम 323 मिनट रहा और केवल 50 मिलीलीटर रक्त निकला।
तीसरे दिन मिली अस्पताल से छुट्टी
सर्जरी के बाद बच्ची की स्थिति में सुधार हुआ और तीसरे दिन उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। एक महीने बाद हुए फॉलोअप में कोई संक्रमण नहीं पाया गया। चिकित्सकों के मुताबिक, एक ही रोबोटिक सर्जरी में दोनों किडनियों की अलग-अलग समस्याओं का उपचार करना जटिल प्रक्रिया थी। इस सफल उपचार से बच्ची को बार-बार होने वाले संक्रमण से राहत मिलने की उम्मीद है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।