Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi Police to record Mamata’s statement as ‘victim’ in 2013 protest case

ममता बनर्जी को दिल्ली पुलिस ने भेजा नोटिस: दर्ज होगा बयान; 2013 के किस मामले से जुड़ा है विवाद?

Mon, 09 Nov 2026 11:19 PM IST
निर्मल कांत पीटीआई, नई दिल्ली।
पीटीआई, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 09 Nov 2026 11:19 PM IST
सार

साल 2013 के विरोध प्रदर्शन से जुड़े मामले में दिल्ली पुलिस अब टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी का बयान दर्ज करेगी। उन्हें आरोपी नहीं, बल्कि पीड़ित के तौर पर नोटिस भेजा गया है। पूरा मामला है क्या? इस रिपोर्ट में पढ़िए।

विज्ञापन
Delhi Police to record Mamata’s statement as ‘victim’ in 2013 protest case
ममता बनर्जी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

दिल्ली पुलिस ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को नया नोटिस जारी किया है। पुलिस उनका बयान दर्ज करेगी। यह बयान 2013 के एक प्रदर्शन से जुड़े मामले में दर्ज किया जाएगा। इसमें ममता बनर्जी को पीड़ित बताया गया है, आरोपी नहीं।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। यह मामला उस समय का है, जब ममता बनर्जी दिल्ली आई थीं। तब वह पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री थीं।

दिल्ली पुलिस की एक टीम इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए कोलकाता में है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, ममता बनर्जी का बयान पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में दर्ज किया जाएगा। पुलिस ने साफ किया कि ममता बनर्जी को पीड़ित के तौर पर नोटिस भेजा गया है। उन्हें इस मामले में आरोपी नहीं बनाया गया है।
विज्ञापन


क्या है 2013 का पूरा मामला?
यह मामला अप्रैल 2013 का है। उस समय ममता बनर्जी दिल्ली दौरे पर आई थीं। वह एक आधिकारिक बैठक के लिए दिल्ली में योजना आयोग के पुराने मुख्यालय पहुंची थीं। उनके दौरे के दौरान स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) यानी माकपा के समर्थकों ने कथित तौर पर उनके खिलाफ नारे लगाए थे। इसके बाद प्रदर्शनकारियों और ममता बनर्जी के प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों के बीच झड़प हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े: महाराष्ट्र: किसान की झोपड़ी में दिवाली मनाने पहुंचे शिंदे, बेटी की पढ़ाई और शादी की ली जिम्मेदारी; क्या कहा?

इस घटना को लेकर पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज की गई थी। यह शिकायत पश्चिम बंगाल रेजिडेंट कमिश्नर कार्यालय के एक अधिकारी ने दर्ज कराई थी। उन्होंने प्रदर्शनकारियों और ममता बनर्जी के प्रतिनिधिमंडल के बीच हुई घटना की जानकारी दी थी।


पहले भी दो बार कोशिश कर चुकी है पुलिस?
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मामले में गवाहों के बयान दर्ज करने के लिए पहले भी दो बार कोशिश की गई थी। इसके लिए नोटिस भी भेजे गए थे। संबंधित लोगों को नोटिस मिल गए थे, लेकिन उनके बयान दर्ज नहीं हो सके।

अब पुलिस ने संबंधित लोगों को नए नोटिस जारी किए हैं। इनमें ममता बनर्जी भी शामिल हैं। पुलिस उनके बयान और शिकायतें दर्ज करना चाहती है। पुलिस ने संबंधित लोगों से कहा है कि वे अपनी पसंद की जगह पर उपलब्ध रहें। वहीं उनके बयान दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed