{"_id":"6a9c2fb9ed8a05cef4079520","slug":"video-lkhanauu-ma-shatha-ka-jhasa-thakara-chhaha-sal-taka-kaya-yana-shashhanae-aarapa-garafatara-2026-09-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में शादी का झांसा देकर छह साल तक किया यौन शोषण, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में शादी का झांसा देकर छह साल तक किया यौन शोषण, आरोपी गिरफ्तार
लखनऊ में शादी का झांसा देकर युवती से छह साल तक शारीरिक संबंध बनाने और शादी के लिए दबाव डालने पर जान से मारने की धमकी देने के आरोपी को मड़ियांव पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान जानकीपुरम थाना क्षेत्र के सेक्टर आई, 60 फीट रोड निवासी अतुल कुमार रावत (34) के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने तीन अगस्त को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि अतुल कुमार रावत ने उसे शादी का झांसा देकर करीब छह वर्षों तक कई बार जबरन शारीरिक संबंध बनाए। जब उसने अतुल से शादी करने के लिए कहा तो आरोपी और उसके परिवार के लोगों ने उसे जान से मारने की धमकी दी।
पीड़िता की तहरीर पर मड़ियांव थाने में अतुल कुमार रावत, उसके पिता मेवालाल, मां और मामा कालीचरन रावत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। मामले में पुलिस आरोपी अतुल की तलाश कर रही थी।
इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्रा ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 9:10 बजे पुलिस टीम ने आरोपी अतुल कुमार रावत को उसके 1/268, सेक्टर आई, 60 फीट रोड, जानकीपुरम स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।