{"_id":"6a9c1b8f598517c2560b3588","slug":"video-lkhanauu-ma-jalbharava-paugdhata-sa-mal-sapa-paravakata-paja-shakal-nagara-nagama-para-thharana-ka-catavana-2026-09-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में जलभराव पीड़ितों से मिलीं सपा प्रवक्ता पूजा शुक्ला, नगर निगम पर धरने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में जलभराव पीड़ितों से मिलीं सपा प्रवक्ता पूजा शुक्ला, नगर निगम पर धरने की चेतावनी
लखनऊ उत्तर की प्रभारी और सपा प्रवक्ता पूजा शुक्ला शनिवार शाम को दाऊद नगर स्थित पवन बिहार कॉलोनी में जलभराव से प्रभावित लोगों से मिलने पहुंचीं। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं पानी से होकर उनसे मिलने पहुंचीं और अपनी समस्याएं बताईं।
स्थानीय लोगों ने बताया कि प्रशासन और स्थानीय विधायक की ओर से राहत के तमाम दावे किए जा रहे हैं, लेकिन मौके पर अब भी किसी तरह की राहत नहीं मिल रही है। जलभराव के कारण कई घरों में बच्चों के बीमार होने की बात भी सामने आई। लोगों ने पानी की निकासी नहीं होने और लगातार बनी समस्या से अवगत कराया।
पूजा शुक्ला ने कहा कि जलभराव की समस्या को लेकर प्रशासन और नगर निगम सिर्फ फोटोबाजी कर रहे हैं, जबकि प्रभावित परिवार परेशान हैं। उन्होंने कहा कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह स्थानीय लोगों के हित में उनके साथ नगर निगम के खिलाफ धरने पर बैठेंगी। इस दौरान समाजसेवी संतोष त्रिपाठी समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।