{"_id":"6aa5554269fe097f950c5bcc","slug":"teenager-poured-diesel-on-six-year-old-boy-and-set-him-on-fire-while-playing-in-sitapur-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर: खेल-खेल में किशोर ने छह साल के बालक पर डीजल डालकर लगाई आग, गंभीर रूप से झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर: खेल-खेल में किशोर ने छह साल के बालक पर डीजल डालकर लगाई आग, गंभीर रूप से झुलसा
Sat, 12 Sep 2026 07:06 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: Bhupendra Singh
Updated Sat, 12 Sep 2026 07:06 PM IST
सार
सीतापुर में खेल-खेल में किशोर ने छह साल के बालक पर डीजल डालकर आग लगा दी। इससे बालक गंभीर रूप से झुलस गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती झुलसा बालक।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विस्तार
यूपी के सीतापुर में शनिवार को खेल-खेल में छह वर्षीय बालक पर 15 वर्षीय किशोर ने डीजल डालकर आग लगा दी। घटना में बच्चा गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनों ने उसे सीएचसी, सिधौली में भर्ती कराया है। वहां उसका इलाज जारी है।
विज्ञापन
घटना अटरिया के गोधना गांव की है। गांव निवासी अफनान (6) गांव में अपनी बुआ के घर जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में गांव के ही 15 वर्षीय दानिश ने उसे रोक लिया और दोनों खेलने लगे।
विज्ञापन
दानिश ने उसके ऊपर खेल-खेल में डीजल डालकर माचिस दिखा दी। आग लगते ही अफनान चीखते हुए दौड़कर बुआ के घर पहुंचा। वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह आग बुझाई और उसे तत्काल सीएचसी, सिधौली पहुंचाया। थानाध्यक्ष लाल बहादुर मिश्र ने बताया कि परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन