{"_id":"6aa5524d034c0bd66b0322d3","slug":"oral-awareness-programme-lucknow-news-c-13-1-lko1068-1916689-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: मिडलैंड अस्पताल के सामने धंसी सड़क, अचानक बने गड्ढे से बढ़ा हादसे का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: मिडलैंड अस्पताल के सामने धंसी सड़क, अचानक बने गड्ढे से बढ़ा हादसे का खतरा
Sat, 12 Sep 2026 07:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 07:40 PM IST
सार
लखनऊ में मिडलैंड अस्पताल के सामने अचानक सड़क धंस गई। गड्ढा होने से यहां हादसे का खतरा बढ़ गया है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सड़क पर गड्ढा (सांकेतिक तस्वीर)
विस्तार
राजधानी लखनऊ में महानगर स्थित मिडलैंड अस्पताल के सामने शनिवार को सड़क धंस गई है। हालांकि इस दौरान कोई हादसे का शिकार नहीं हुआ। लेकिन, सड़क धंसने की घटना से क्षेत्र में ऊहापोह की स्थिति पैदा हो गई। वाहन चालकों और राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
घटना मिडलैंड अस्पताल के ठीक सामने हुई है। इससे अस्पताल आने-जाने वाले मरीजों, उनके तीमारदारों को भी असुविधाओं का सामना करना पड़ा। सड़क पर अचानक हुए इस गड्ढे के कारण वाहन चालकों के लिए हादसे का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन
हालांकि, एक पुलिसकर्मी ने गड्ढे से बचाव के प्रयास किए। लेकिन, रात के समय दृश्यता कम होने पर गड्ढे से हादसे की आशंका बनी हुई है। स्थानीय निवासियों ने चिंता व्यक्त करते हुए तत्काल सड़क की मरम्मत की मांग उठाई है।
विज्ञापन