फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   dtti Centre from monday

Lucknow News: सोमवार से बदल जाएगी ड्राइविंग टेस्टिंग की व्यवस्था

Sat, 12 Sep 2026 06:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 06:58 PM IST
विज्ञापन
dtti Centre from monday

विज्ञापन
बंथरा स्थित लखनऊ का पहला निजी ड्राइविंग टेस्टिंग सेंटर तैयार
लखनऊ। लखनऊ का पहला निजी ड्राइविंग टेस्टिंग सेंटर सोमवार से शुरू हो जाएगा। स्थाई ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वाले आवेदकों को अब बंथरा स्थित ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं टेस्टिंग सेंटर डीटीटीआई जाना होगा। आवेदकों की दाैड़ बढ़ जाएगी।
परिवहन विभाग के ट्रांसपोर्टनगर आरटीओ में करीब 20 लाख रुपये खर्च कर ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक बनवाया गया था, जो सोमवार से निष्प्रयोज्य हो जाएगा। दरसअ,ल परिवहन विभाग ने ड्राइविंग टेस्ट को मैनुअल व्यवस्था से निकालकर कंप्यूटराइज्ड व सेंसर आधारित सिस्टम पर लाने का निर्णय किया। इसके तहत बंथरा के लखनऊ का पहला डीटीटीआई बनाया गया। ट्रैक पर लगे सेंसर वाहन की गतिविधियों व चालक की गलतियों को पकड़ेंगे। इससे टेस्ट के परिणाम में मानवीय गलतियों की गुंजाइश कम हो जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि लखनऊ के पहले डीटीटीआई का उद्घाटन बीते 30 जून को परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह ने किया था। हालांकि सेंटर का संचालन फायर एनओसी व क्षमता कम होने के कारण शुरू नहीं हो सका। दो महीने बाद अब सेंटर शुरू होने जा रहा है। 14 सितंबर से यहां स्थायी डीएल के लिए ड्राइविंग टेस्ट शुरू किया जा रहा है। शुरुआत में प्रतिदिन करीब 150 आवेदकों का ड्राइविंग टेस्ट होगा, इस क्षमता को बढ़ाकर 250 से 300 टेस्ट प्रतिदिन तक करने की तैयारी है।
विज्ञापन


12 साल पुराना ट्रैक बेकार
ट्रांसपोर्टनगर आरटीओ में वर्ष 2014 में ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक बनवाया गया था। इस पर करीब बीस लाख रुपये खर्च हुए थे। लंबे समय से स्थायी डीएल आवेदकों के परीक्षण का केंद्र था। आवेदक आरटीओ कार्यालय पहुंचकर दस्तावेज व बायोमीट्रिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद यही टेस्ट देकर डीएल बनवा लेते थे। अब नई ऑटोमेटेड व्यवस्था लागू होने के बाद यह ट्रैक नियमित डीएल टेस्ट के काम नहीं आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed