Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Directives given to ensure 24-hour uninterrupted power supply during Bhaiya Dooj and Chhath Puja.

यूपी: अधिशासी अभियंता को हटाने के निर्देश, भैया दूज और छठ पूजा पर 24 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति के निर्देश

Tue, 10 Nov 2026 10:54 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Tue, 10 Nov 2026 10:54 PM IST
सार

शक्ति भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विद्युत निगम के कार्यों की समीक्षा करते हुए प्रमुख सचिव ऊर्जा एवं उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष  रणवीर प्रसाद ने आगामी त्योहारों भैया दूज एवं छठ पूजा पर प्रदेशवासियों को अनवरत, सुचारू विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा।

विज्ञापन
UP: Directives given to ensure 24-hour uninterrupted power supply during Bhaiya Dooj and Chhath Puja.

विस्तार

पावर कॉरपोरेशन के अध्यक्ष रणवीर प्रसाद ने अधिशासी अभियंता गजरौला से 11 केवी लाइन को शिफ्ट करके 33 केवी में किए जाने के संबंध में पूछा। सही जानकारी न दिए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने प्रबंध निदेशक पश्चिमांचल को उन्हें तत्काल हटाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


शक्ति भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विद्युत निगम के कार्यों की समीक्षा करते हुए प्रमुख सचिव ऊर्जा एवं उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष  रणवीर प्रसाद ने आगामी त्योहारों भैया दूज एवं छठ पूजा पर प्रदेशवासियों को अनवरत, सुचारू विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा।
विज्ञापन


उन्होंने डिस्कॉम के प्रबन्ध निदेशकों, मुख्य अभियन्ताओं सहित सभी अधिकारियों से कहा कि कटौती-मुक्त आपूर्ति हर हाल में बनी रहे, स्थानीय अवरोध कम से कम समय में दूर हों, पर्याप्त मरम्मत गैंग, ट्रॉली ट्रांसफार्मर एवं सामग्री की व्यवस्था रहे, अधिकारी अपना फोन उठायें, अवर अभियन्ता से वरिष्ठ अधिकारी तक पेट्रोलिंग करें, ट्रांसफार्मर-फीडर का लोड चेक हो, ढीले तारों, झुके पोलों एवं घरों की छतों के पास से जा रहे तारों को मानक के अनुरूप कराया जाये, जिससे दुर्घटनाएं न हों, तथा पूजा-मेला स्थलों पर विशेष सावधानी बरती जाये।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed