{"_id":"6a965441b4aab993c501fd16","slug":"video-ghara-ghara-rathha-kanaha-utasava-hajaratagaja-matara-satashana-para-haga-khasa-aayajana-aisa-kara-pajakaranae-2026-09-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"घर-घर राधा-कान्हा उत्सव: हजरतगंज मेट्रो स्टेशन पर होगा खास आयोजन, ऐसे करें पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर-घर राधा-कान्हा उत्सव: हजरतगंज मेट्रो स्टेशन पर होगा खास आयोजन, ऐसे करें पंजीकरण
हर वर्ष की तरह इस बार भी 'घर-घर राधा-कान्हा' कार्यक्रम के आयोजन की तैयारी जोरों पर हैं। इस उत्सव में बच्चों के शामिल होने के लिए पंजीकरण मंगलवार से शुरू हो रहा है। जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में तीन सितंबर की सुबह 11:30 बजे से लखनऊ के हजरतगंज मेट्रो स्टेशन पर कार्यक्रम होगा। आयोजन अमर उजाला और उत्तर प्रदेश मेट्रो कॉर्पोरेशन लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।
रजिस्ट्रेशन के लिए आप मेसेज कर सकते हैं। इसके लिए मोबाइल नंबर : 7617566164 है। इस पर बच्चे व अभिभावक का नाम, बच्चे की उम्र, माता या पिता का मोबाइल नंबर लिखकर भेंजे।
कार्यक्रम के लिए बच्चों को घर से तैयार करके लाएं। आयोजन की दो श्रेणियां होंगी। पहली में तीन वर्ष तक के तो दूसरी में चार से सात वर्ष तक के बच्चे हिस्सा ले सकेंगे। यदि आपके घर में दो बच्चे हैं तो राधा-कृष्ण की जोड़ी बनाकर लाएं। किसी मित्र, पड़ोसी, रिश्तेदार के बच्चों के साथ भी जोड़ी बनाई जा सकती है। जिनके यहां एक बच्चा है, वे आपसी सहमति पर आयोजन स्थल पर किसी के साथ राधा-कृष्ण की जोड़ी बना सकते हैं। पांच राधा-कृष्ण की जोड़ी के अलावा पांच कृष्ण व पांच राधा बनने वाले बच्चों को अलग-अलग पुरस्कृत किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।