{"_id":"6aeefaed8cdc71c276074d91","slug":"video-garbage-piles-up-halfway-on-sitapur-road-in-lucknow-adding-to-woes-of-pedestrians-2026-11-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में सीतापुर रोड पर आधी सड़क पर कूड़े का ढेर, राहगीरों की परेशानी बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में सीतापुर रोड पर आधी सड़क पर कूड़े का ढेर, राहगीरों की परेशानी बढ़ी
लखनऊ में सीतापुर रोड पर नवीन गल्ला मंडी के पास कूड़े का ढेर लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है। करीब 30 फीट चौड़ी सड़क का लगभग 15 फीट हिस्सा कूड़े से घिरा है। इससे सड़क की चौड़ाई आधी रह गई है और राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है।
इस मुख्य मार्ग से दिनभर हजारों वाहनों का आवागमन होता है। सड़क पर कूड़ा जमा होने के कारण वाहन चालकों को निकलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। दोपहर एक बजे तक भी यहां से कूड़ा नहीं हटाया गया था।
स्थानीय स्तर पर कई बार कूड़े के ढेर को हटाया जा चुका है, लेकिन कुछ दिन बाद फिर से यहां पहले जैसे हालात हो जाते हैं। सड़क पर लगातार कूड़ा जमा होने से सफाई व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों को उम्मीद है कि जिम्मेदार विभाग इस समस्या का स्थायी समाधान करेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।