{"_id":"6aa937d5a6cac04124054849","slug":"video-rich-tributes-paid-to-late-mohd-jabar-mir-on-his-27-death-anniversary-2026-09-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: एनएचएम कर्मचारियों के समर्थन में भाजपा, पौनी में नेताओं ने धरने पर पहुंचकर उठाई आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: एनएचएम कर्मचारियों के समर्थन में भाजपा, पौनी में नेताओं ने धरने पर पहुंचकर उठाई आवाज
जम्मू-कश्मीर में नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) कर्मचारियों की हड़ताल लगातार जारी है। मंगलवार को पीएचसी पौनी में धरने पर बैठे एनएचएम कर्मियों से भाजपा नेताओं ने मुलाकात कर उनकी मांगों का समर्थन किया और हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
इस दौरान भाजपा मंडल प्रधान संजीव शर्मा और भाजपा नेता प्रकाश सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार को एनएचएम कर्मचारियों के बीच पहुंचकर उनकी मांगों को सुनना चाहिए था। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से कर्मचारियों को उचित आश्वासन दिया जाता तो संभवत: उनका धरना समाप्त हो सकता था और वे काम पर लौट जाते।
भाजपा नेताओं ने कहा कि एनएचएम कर्मियों के हड़ताल पर होने से मरीजों को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार को जल्द कर्मचारियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं का समाधान निकालना चाहिए, ताकि स्वास्थ्य सेवाएं सामान्य हो सकें और मरीजों को राहत मिल सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।