{"_id":"6a9a9075628375593008de3c","slug":"video-elaborate-decorations-are-underway-at-narsingh-dham-ghagwal-for-shri-krishna-janmashtami-2026-09-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Jammu: श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब, नरसिंह धाम में तैयारियां जोरों पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu: श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब, नरसिंह धाम में तैयारियां जोरों पर
श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर को लेकर ऐतिहासिक श्री नरसिंह धाम घगवाल में मेले की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। जन्माष्टमी को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। धाम परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है, जिससे पूरे परिसर की रौनक बढ़ गई है।
मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन की ओर से भी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। वहीं, एसडीएम ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि मेले में बिना अनुमति किसी भी प्रकार की दुकान नहीं लगाई जाएगी। सभी दुकानदारों के लिए आवश्यक अनुमति लेना अनिवार्य किया गया है।
जन्माष्टमी के अवसर पर धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। इसे देखते हुए प्रशासन और मंदिर प्रबंधन की ओर से सुरक्षा, स्वच्छता और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।