{"_id":"6abe465d0e9d1d3cdc08dcf9","slug":"video-nss-cultural-programme-maharana-pratap-government-college-amb-una-2026-10-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऊना: अंब कॉलेज में एनएसएस का सांस्कृतिक कार्यक्रम, गीत और नृत्य से छात्रों ने बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना: अंब कॉलेज में एनएसएस का सांस्कृतिक कार्यक्रम, गीत और नृत्य से छात्रों ने बांधा समां
महाराणा प्रताप राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय अंब में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. दर्शन कुमार ने की। कार्यक्रम में एनएसएस स्वयंसेवकों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न रंगारंग प्रस्तुतियों से माहौल को खुशनुमा बना दिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य प्रो. दर्शन कुमार ने कहा कि एनएसएस केवल समाज सेवा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह विद्यार्थियों के समग्र व्यक्तित्व विकास का भी एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि एनएसएस से जुड़ी गतिविधियों और ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है।
उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ रचनात्मक और सामाजिक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के मंच विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा सामने लाने का अवसर देते हैं और उनके व्यक्तित्व को निखारने में मदद करते हैं।
एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो. सुरेता और डॉ. अजय शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की प्रतिभा को उचित मंच प्रदान करना है। इसके साथ ही विद्यार्थियों में राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता पैदा करना भी कार्यक्रम का उद्देश्य रहा।
कार्यक्रम के दौरान एनएसएस स्वयंसेवकों ने एकल गीत, समूह नृत्य सहित कई रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया और कार्यक्रम में उत्साह का माहौल बना रहा।
इस अवसर पर महाविद्यालय में पहले आयोजित की गई स्लोगन राइटिंग, निबंध लेखन और रंगोली प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया। प्राचार्य ने इन प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए।
प्राचार्य प्रो. दर्शन कुमार ने सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें भविष्य में भी ऐसी रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों की मेहनत और प्रतिभा की सराहना की।
कार्यक्रम में प्रो. रेखा शर्मा, प्रो. अमित शर्मा, डॉ. कुमारी सुजाता, प्रो. परीक्षा, प्रो. पूनम शर्मा और प्रो. अरुणा सहित महाविद्यालय का अन्य स्टाफ और एनएसएस स्वयंसेवक मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।