{"_id":"6abd56b41dd2a804b60f4b28","slug":"iron-ladder-stuck-on-bulls-head-club-members-rescue-it-una-news-c-93-1-una1002-207909-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: बैल के सिर में फंसी लोहे की सीढ़ी, क्लब सदस्यों ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: बैल के सिर में फंसी लोहे की सीढ़ी, क्लब सदस्यों ने बचाया
Thu, 01 Oct 2026 12:06 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Thu, 01 Oct 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
घनारी (ऊना)। ग्राम पंचायत अंबोटा में सड़क पर एक बैल के सिर में लोहे की सीढ़ी फंसी देख लोग हैरान रह गए। सीढ़ी बैल के सींग और गर्दन के बीच इस तरह अटक गई थी कि वह न ठीक से चल पा रहा था और न ही खुद को इससे बाहर निकाल पा रहा था। काफी देर तक बैल सड़क पर इधर-उधर भटकता रहा।
अंबोटा निवासी पंकज ठाकुर की नजर जब बैल पर पड़ी तो उन्होंने तुरंत इसकी सूचना शहीद भगत सिंह क्लब गगरेट के सदस्यों को दी। क्लब प्रधान मुनीष ठाकुर अन्य सदस्यों के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय युवाओं की मदद से बैल को सावधानीपूर्वक काबू में लिया गया। काफी मशक्कत के बाद क्लब सदस्यों ने बैल के सिर में फंसी लोहे की सीढ़ी को सुरक्षित तरीके से बाहर निकाल दिया। सीढ़ी निकलने के बाद बैल को राहत मिली और वह सामान्य रूप से चलने लगा।