Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
VIDEO : Chintpurni ropeway Traders closed Market stage protest against administration
{"_id":"658bdb66f81a2949d40b225d","slug":"video-chintpurni-ropeway-traders-closed-market-stage-protest-against-administration","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : चिंतपूर्णी में रोपवे के विरोध में बाजार बंद, व्यापारियों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : चिंतपूर्णी में रोपवे के विरोध में बाजार बंद, व्यापारियों ने दिया धरना
चिंतपूर्णी में रोपवे लगाने और ट्रैफिक व्यवस्था के विरोध में व्यापारियों ने बुधवार को बाजार बंद कर प्रशासन के खिलाफ धरना दिया। व्यापारी वर्ग एकजुट होकर बाबा माईदास सदन के पास धरने पर बैठ गया। व्यापार मंडल में संजीव कालिया, विनोद कुमार, जीतलाल कालिया, निरंजन कालिया, कुंदन गर्ग ने संयुक्त रूप से जिलाधीश को बताया कि चिंतपूर्णी में रोपवे की कोई आवश्यकता नहीं है। सदन से मंदिर की दूरी मात्र एक किमी है तथा रोपवे स्थापित करना उचित नहीं है। प्रति घंटे 700 यात्री रोपवे से मंदिर तक पहुंचेंगे। ऐसे में हजारों दुकानदारों का कारोबार पूरी तरह खत्म हो जाएगा। व्यापारियों ने कहा कि मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सदन से मंदिर तक गोल्फ कोर्ट की सुविधा दी है। इसमें सिर्फ केवल बुजुर्ग, दिव्यांग और बीमार श्रद्धालुओं को ही ले जाने और वापस सदन में पहुंचने की अनुमति होनी चाहिए। बाकी सभी यात्रियों को मंदिर रोड पर पैदल आने जाने की सुविधा देनी चाहिए ताकि बाजार में दुकानदारों का कारोबार प्रभावित न हो। स्थानीय लोग जो प्रतिदिन मंदिर में माता के दर्शन करने के लिए जाते हैं उन्हें पास बनाकर मंदिर में जाने की अनुमति प्रदान की जाए। चिंतपूर्णी में जो ट्रैफिक प्लान बनाया गया है उसमें भी संशोधन किया जाए ताकि चिंतपूर्णी के आसपास के गांव के लोग अपने वाहनों को घरों तक ले जा सकें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।