{"_id":"658aa769103a52142d0f4af3","slug":"video-sujanpur-mla-rajinder-rana-statement-on-cabinet-minister-post","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : राजेंद्र राणा बोले- दिल्ली से मंत्री की सूची में नाम बताया, बीच में कहां गायब हुआ जानकारी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : राजेंद्र राणा बोले- दिल्ली से मंत्री की सूची में नाम बताया, बीच में कहां गायब हुआ जानकारी नहीं
विधायक राजेंद्र राणा ने कहा कि दिल्ली से कई बार कहा गया कि मंत्री के लिए आपका नाम पहली सूची में है। नाम अप्रूव होने के बाद कहां बीच में गायब में हो रहा है। इसकी जानकारी नहीं है और जानने की कोशिश भी नहीं की है। मंत्री पद की मांग के सवाल पर उन्होंने कहा कि मौका मिलेगा और हाईकमान ने पूछा तो जरूर अपनी मांग रखेंगे। दिल्ली हाईकमान से बुलावे के बीच राजेंद्र राणा ने यह बयान देकर सियायत गर्मा दी है। हाल ही कांग्रेस सरकार ने मंत्रिमंडल का विस्तार किया है। कांगड़ा को एक मंत्री और मिला है जबकि बिलासपुर का सूखा भी खत्म हुआ है। कांग्रेस के सत्ता में काबिज होते ही मंत्री पद की दौड़ में चल रहे विधायक सुधीर शर्मा और राजेंद्र राणा को दूसरी बार भी मंत्रिमंडल से दूर रखा गया है। इस बीच लोकसभा चुनावों की दस्तक से दिल्ली से आए बुलावे ने कई चर्चाओं को जन्म दे दिया है। कांग्रेस हाईकमान निश्चित तौर पर इस बैठक में आगामी लोकसभा चुनावों की रणनीति तैयार करेगी लेकिन राणा और सुधीर को इस चुनावी मंथन में बुलावे के कई मायने निकाले जा रहे हैं। दिल्ली बुलावे पर राजेंद्र राणा ने कहा कि दिल्ली में बुधवार को हाईकमान के साथ बैठक है। इस बैठक में मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री के साथ विधायक सुधीर शर्मा और उन्हें बुलाया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।