{"_id":"6aaa988483ac98e8c4045d49","slug":"video-balbir-singh-stated-that-a-marathon-alone-is-not-enough-for-drug-de-addiction-2026-09-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"बलबीर सिंह बोले- नशा निवारण के लिए सिर्फ मैराथन काफी नहीं, ऊना में वन कटान की हो निष्पक्ष जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलबीर सिंह बोले- नशा निवारण के लिए सिर्फ मैराथन काफी नहीं, ऊना में वन कटान की हो निष्पक्ष जांच
पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बलबीर सिंह ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के ऊना दौरे और वन विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का नशा निवारण के उद्देश्य से जिला ऊना में बच्चों की मैराथन दौड़ आयोजित करवाना स्वागत योग्य कदम है और पार्टी ऐसे प्रयासों का समर्थन करती है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि सिर्फ स्कूली बच्चों को जिला मुख्यालय बुलाकर दौड़ कराने से जमीनी स्तर पर नशा खत्म नहीं होगा, यह केवल एक पिकनिक बनकर रह जाएगा। नशे की गंभीर समस्या से निपटने के लिए बड़े लोगों, अभिभावकों और समाज को जागरूक करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि आज ग्रामीण इलाकों में चिट्टे जैसी घातक लत फैल रही है और बदनामी के डर से कई परिवार इस बात को छिपाते हैं। इस दिशा में पुलिस, प्रशासन, समाज और पंचायती राज संस्थाओं को मिलकर काम करना होगा।उन्होंने आरोप लगाया कि बिहड़ू-लठियाणी राष्ट्रीय राजमार्ग पर खैर कटान के मामले में तय अनुमति से हटकर बड़े पैमाने पर कटाई की गई और कीमती लकड़ी बाहर बेच दी गई। इसके चलते करीब 24 लाख रुपये की पेनल्टी का मामला भी सामने आया है, जिसे रफा-दफा करने की कोशिश की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।