फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Enthusiasm meets awareness at the walkathon... Una unites to strike a blow against 'Chitta' (synthetic drugs).

Una News: वॉकाथॉन में जोश भी, होश भी… चिट्टे पर प्रहार के लिए एकजुट हुआ ऊना

Thu, 17 Sep 2026 01:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 17 Sep 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Enthusiasm meets awareness at the walkathon... Una unites to strike a blow against 'Chitta' (synthetic drugs).
गर्मी और बढ़ती उम्र से निजात पाने के लिए इंदिरा गांधी स्टेडियम में लगे टेंट के छाया नीचे बचाव क
ऊना। इंदिरा मैदान में बुधवार सुबह से ही चहल-पहल शुरू हो गई। जिले भर के स्कूलों और कॉलेजों से विद्यार्थी और युवा अपने-अपने संस्थानों से यहां पहुंचे। इनके साथ बड़ी संख्या में आम लोग भी वॉकाथॉन का हिस्सा बनने पहुंचे। कोई दोस्तों के साथ तस्वीरें खिंचवा रहा था, कोई हाथ में नशे के खिलाफ संदेश वाली तख्ती लिए था तो कहीं गीतों पर युवा झूमते नजर आ रहे थे। सुबह 8 बजे से पुलिस बैंड ‘हार्मनी ऑफ द पाइन्स’ की प्रस्तुतियों ने माहौल में रंग भर दिया। गीतों की धुन पर युवा झूमते रहे। कहीं तालियां बज रही थीं तो कहीं नशे के खिलाफ नारे गूंज रहे थे। मैदान में मौजूद हर तरफ युवाओं का जोश दिखाई दे रहा था। वॉकाथॉन के दौरान मुख्यमंत्री ने युवाओं को एंटी चिट्टा अभियान और पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई तथा चिट्टा मुक्त हिमाचल बनाने का संदेश दिया। गीतों और नारों के बीच हजारों कदम एक साथ आगे बढ़े और पूरे रास्ते एक ही संदेश गूंजता रहा चिट्टे पर प्रहार, हिमाचल है तैयार।
विज्ञापन

देखते ही देखते मैदान युवाओं के जोश से भर गया और करीब 40 हजार प्रतिभागियों की मौजूदगी में ऊना ने नशे के खिलाफ अपनी एकजुटता दिखाई। इतनी बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने के बीच जिला प्रशासन और पुलिस की ओर से किए गए इंतजाम भी दुरुस्त और चाक-चौबंद रहे। यातायात और भीड़ प्रबंधन से लेकर प्रतिभागियों के लिए पेयजल और रिफ्रेशमेंट तक की व्यवस्था की गई थी। मैदान से सड़क तक बढ़ते हजारों कदमों के साथ नारे और गीत लगातार गूंजते रहे। हाथों में तख्तियां थीं, जुबां पर नशे के खिलाफ आवाज और कदमों में गजब का उत्साह। युवाओं के इस जोश में यह संकल्प भी साफ दिखाई दे रहा था कि नशे से दूर रहकर स्वस्थ और बेहतर भविष्य की ओर बढ़ना है।
विज्ञापन



सेल्फी लेने के लिए बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में वॉकाथॉन शुरू हुई तो जोश सड़कों पर उतर आया। मुख्यमंत्री के साथ चलने और उनके साथ सेल्फी लेने के लिए बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह रहा। जहां मुख्यमंत्री रुकते, वहीं उनके साथ फोटो खिंचवाने वालों की भीड़ जुट जाती। कई युवा उनके साथ चलते हुए ही सेल्फी लेते नजर आए। मुख्यमंत्री भी युवाओं के इस उत्साह के बीच सहजता से चलते रहे। पूरे रास्ते बच्चों और युवाओं से बातचीत करते रहे। किसी का हालचाल पूछा तो किसी से पढ़ाई और भविष्य को लेकर बात की। मुख्यमंत्री के साथ कुछ कदम चलना और उनसे सीधे संवाद करना युवाओं के लिए वॉकाथॉन का खास अनुभव बन गया।

गर्मी और बढ़ती उम्र से निजात पाने के लिए इंदिरा गांधी स्टेडियम में लगे टेंट के छाया नीचे बचाव क

गर्मी और बढ़ती उम्र से निजात पाने के लिए इंदिरा गांधी स्टेडियम में लगे टेंट के छाया नीचे बचाव क

गर्मी और बढ़ती उम्र से निजात पाने के लिए इंदिरा गांधी स्टेडियम में लगे टेंट के छाया नीचे बचाव क

गर्मी और बढ़ती उम्र से निजात पाने के लिए इंदिरा गांधी स्टेडियम में लगे टेंट के छाया नीचे बचाव क

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed