{"_id":"6aaaee672384043ed00cd0bd","slug":"people-faced-difficulties-reaching-the-hospital-due-to-the-walkathon-una-news-c-93-1-ssml1047-206196-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: वॉकाथॉन के चलते अस्पताल पहुंचने में लोगों को हुई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: वॉकाथॉन के चलते अस्पताल पहुंचने में लोगों को हुई परेशानी
Thu, 17 Sep 2026 01:00 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Thu, 17 Sep 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ धर्मशाला ऊना नेशनल हाईवे पर पुलिस इंदिरा गांधी स्टेडियम के लिए युवाओं को मार्ग क्रॉस कर
ऊना। एंटी चिट्टा वॉकाथॉन के चलते बुधवार को क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों और तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वॉकाथॉन के दौरान शहर के प्रमुख मार्गों पर आवाजाही प्रभावित होने से पुराना बस स्टैंड चौक से क्षेत्रीय अस्पताल तक पहुंचना मुश्किल हुआ। सुबह के समय अस्पताल के पर्ची काउंटर पर भी अन्य दिनों की अपेक्षा काफी कम मरीज और तीमारदार नजर आए। क्षेत्रीय अस्पताल में सामान्य दिनों में करीब 600 मरीजों की ओपीडी रहती है लेकिन बुधवार को यह घटकर करीब 250 रह गई। अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को मार्ग बंद होने और यातायात व्यवस्था प्रभावित होने के कारण परेशानी झेलनी पड़ी। कई मरीजों और तीमारदारों को अस्पताल तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ा। हालांकि आपात स्थिति को देखते हुए एंबुलेंस सेवाओं का संचालन सुचारु रूप से जारी रहा। अस्पताल प्रबंधन की ओर से आपातकालीन मरीजों के लिए सेवाएं उपलब्ध रहीं। इसके अलावा कुछ लोग निजी वाहनों से अस्पताल में जांच के लिए पहुंचे। इससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
बुजुर्ग महिलाओं ने बताई परेशानी
सुरती देवी निवासी बंगाणा ने बताया कि उनका एक रिश्तेदार अस्पताल में भर्ती है। पुराना बस स्टैंड से अस्पताल तक पहुंचने के लिए पैदल ही चलना पड़ा। बुजुर्ग होने के कारण पैदल चलना भी मुश्किल रहा और अस्पताल तक पहुंचने में सामान्य दिनों से अधिक परेशानी हुई।
ऊना निवासी सीमा देवी ने कहा कि अस्पताल पहुंचने के लिए रास्ता आसानी से नहीं मिला। रास्ते बंद होने के कारण काफी घूमकर आना पड़ा। मरीजों और बुजुर्गों को ऐसी स्थिति में अस्पताल तक पहुंचने के लिए पहले से उचित व्यवस्था होनी चाहिए।