{"_id":"6aec622be6afe422ad08b573","slug":"video-vivekanand-shiksha-kunj-nalagarh-poetry-recitation-competition-2026-11-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोलन: विवेकानंद शिक्षा कुंज में नन्हे-मुन्नों ने काव्य पाठ से बांधा समां, चार वर्गों में विजेता सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन: विवेकानंद शिक्षा कुंज में नन्हे-मुन्नों ने काव्य पाठ से बांधा समां, चार वर्गों में विजेता सम्मानित
Ankesh Dogra
Updated Thu, 05 Nov 2026 04:32 PM IST
Link Copied
नन्हे बच्चों की मधुर आवाज और कविताओं की भावपूर्ण प्रस्तुति से विवेकानंद शिक्षा कुंज नालागढ़ का माहौल खुशनुमा हो गया। विद्यालय में विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, अभिव्यक्ति कौशल और साहित्यिक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से काव्य पाठ प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें प्री-नर्सरी से लेकर यूकेजी तक के बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया।
प्रतियोगिता में बच्चों ने पूरे आत्मविश्वास के साथ कविताओं का पाठ किया। अपनी मधुर आवाज, शुद्ध उच्चारण और आकर्षक प्रस्तुति से उन्होंने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इस गतिविधि के माध्यम से बच्चों को मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने और बिना झिझक अपनी बात रखने का अवसर मिला।
प्रतियोगिता के यूकेजी वर्ग में युवान अवस्थी ने पहला, रियांशी चौहान ने दूसरा और मोहम्मद अयाज ने तीसरा स्थान हासिल किया।
एलकेजी वर्ग में सान्वी प्रथम, मंजीत सिंह द्वितीय और प्रिशा ठाकुर तृतीय स्थान पर रहे। वहीं, नर्सरी वर्ग में आरुषि ठाकुर ने पहला, रीवा अग्रवाल ने दूसरा और नव्या ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
प्री-नर्सरी वर्ग में शौर्य सिंह और शिवन्या चंदेल ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। विहान ठाकुर दूसरे और वंशिका तीसरे स्थान पर रहीं।
प्रतियोगिता का मूल्यांकन निर्णायक मंडल की सदस्याओं रजनी, पूनम रघुवंशी और पूनम शर्मा ने किया। विद्यालय की अध्यापिकाओं ज्योति, सुरुचि, बलजीत कौर, पुष्पा, ऋतु और प्रिया ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।