Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Crowds of people in government and private buses

Solan News: सरकारी और निजी बसों में लगी लोगों की भीड़

Sat, 07 Nov 2026 11:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
पथ परिवहन निगम ने 11 स्पेशल रूटों पर दौड़ाई बसें
विज्ञापन

कालका, चंडीगढ़ और शिमला जाने वाली अधिक सवारी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। दीपावली को लेकर घर जाने वाले यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। शनिवार को भी एचआरटीसी और निजी बसों में काफी भीड़ देखने को मिली। बस स्टैंड पर यात्रियों को बसों के इंतजार में खड़े रहना पड़ा। यात्रियों की सुविधा के लिए परिवहन निगम ने विभिन्न रूटों पर 20 विशेष बसें चलाई हैं। इनमें सोलन डिपो से चार और परवाणू डिपो से सात बसें बाहरी क्षेत्रों के लिए रवाना की गईं।
त्योहारी छुट्टियों के चलते बड़ी संख्या में लोग घरों के लिए रवाना हो रहे हैं। इसे देखते हुए सोलन डिपो की ओर से शिमला-चंडीगढ़, शिमला-बैजनाथ वाया बद्दी और शिमला-हरिद्वार सहित अन्य रूटों पर विशेष बसें चलाई गई हैं। परवाणू डिपो से चंडीगढ़ से पठानकोट और नालागढ़ से ऊना, चंबा, अंबाला, चंडीगढ़ और दिल्ली के लिए बसें भेजी जा रही हैं। इन बसों के निर्धारित रूटों पर अतिरिक्त चक्कर भी लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

यात्रियों को परेशानी न हो, इसके लिए विभिन्न स्थानों पर निरीक्षकों और बस अड्डा प्रभारियों की ड्यूटी लगाई गई है। उन्हें यात्रियों की संख्या के अनुसार तुरंत बसें रूटों पर भेजने के निर्देश दिए गए हैं। निगम की ओर से रविवार शाम पांच बजे तक यात्रियों की संख्या के अनुसार बसों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय प्रबंधक तरसेम सिंह ने बताया कि शनिवार को सोलन डिपो से चार विशेष बसें बाहरी राज्यों के लिए भेजी गईं। परवाणू डिपो से भी सात विशेष बसें रवाना की गई हैं। निजी बस संचालकों ने भी यात्रियों की संख्या को देखते हुए बसें चलाई हैं। रविवार शाम पांच बजे तक यात्रियों को बस सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed