Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Students created dishes alongside their rangoli.

Solan News: विद्यार्थियों ने रंगोली के साथ बनाए व्यंजन

Sat, 07 Nov 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
शिवालिक वैली स्कूल में दीपावली पर गतिविधियों का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। शिवालिक वैली स्कूल, किरपालपुर में दीपावली से पूर्व रचनात्मक, सांस्कृतिक और मनोरंजक गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने भाग लेकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिताओं के तहत पहली और दूसरी कक्षा के विद्यार्थियों ने कार्ड निर्माण, तीसरी और चौथी कक्षा के विद्यार्थियों ने दीया सजावट तथा पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने थाली सजावट में भाग लिया। वहीं, छठी और सातवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने तोरण, कंदील और रंगोली बनाई। नौवीं और दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने बिना गैस के विभिन्न व्यंजन तैयार किए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने समूह गायन और समूह नृत्य की प्रस्तुतियां भी दीं। इसके अलावा रामचरितमानस पर आधारित नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों और मर्यादाओं का संदेश दिया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या कविता बंसल उपस्थित रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना की। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास और सहयोग की भावना विकसित करने के साथ भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के प्रति सम्मान जागृत करना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed