{"_id":"6ab3c6175bbcfe7c820fd5db","slug":"video-video-campus-interview-organized-at-solan-college-150-students-participated-2026-09-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: सोलन कॉलेज में कैंपस इंटरव्यू का आयोजन, 150 विद्यार्थियों ने लिया भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: सोलन कॉलेज में कैंपस इंटरव्यू का आयोजन, 150 विद्यार्थियों ने लिया भाग
सोलन। राजकीय महाविद्यालय सोलन में बुधवार को बीवॉक विभाग एवं कॅरिअर एवं प्लेसमेंट सेल के संयुक्त तत्वावधान में गेस इंडिया की ओर से कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया गया। इसमें सोलन कॉलेज के बीवॉक रिटेल मैनेजमेंट के विद्यार्थियों और राजकीय कन्या महाविद्यालय शिमला की 150 छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रसिद्ध अमेरिकी खुदरा और फैशन ब्रांड ने विद्यार्थियों के चयन के लिए साक्षात्कार आयोजित किए। चयनित विद्यार्थियों के नाम जल्द ही कॉलेज को भेजे जाएंगे। कंपनी की ओर से कारोबार प्रमुख कीर्ति, परिचालन प्रमुख राहुल, मानव संसाधन दल से पूर्वाशा और स्टोर प्रबंधक स्नेही ने विद्यार्थियों का साक्षात्कार लिया। महाविद्यालय की प्राचार्या शिवानी शर्मा ने कंपनी प्रतिनिधियों का स्वागत किया। उन्होंने महाविद्यालय आने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। प्राचार्या ने विद्यार्थियों को साक्षात्कार में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की। बीवॉक विभाग के नोडल अधिकारी मुकेश कुमार शर्मा ने बताया कि विभाग नियमित रूप से ऐसे नियोजन शिविर आयोजित करता है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। इस शिविर में सेवा प्रदाता संस्था मेधावी फाउंडेशन के राज्य समंवयक नितिन मन्हास और रमेश कश्यप ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बीवॉक विभाग के अध्यापकों खुशबू चौहान, राकेश खाची, कविता कंवर, सौरभ नारियल, हीना शर्मा, सुमिता ठाकुर, ममता शर्मा, करुणा वर्मा, दिव्या शर्मा और पायल ने भी सहयोग किया। उनके सामूहिक प्रयासों से यह परिसर नियोजन अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।