{"_id":"6ab369cfed458716630f16cc","slug":"video-manali-leh-highway-closed-landslide-muling-keylong-2026-09-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"केलांग: मूलिंग के सामने भूस्खलन से मनाली-लेह हाईवे बंद, दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केलांग: मूलिंग के सामने भूस्खलन से मनाली-लेह हाईवे बंद, दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें
Ankesh Dogra
Updated Wed, 23 Sep 2026 11:25 AM IST
Link Copied
मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर मूलिंग गांव के सामने बुधवार सुबह अचानक भूस्खलन होने से सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गया। पहाड़ी से बड़ी मात्रा में पत्थर और मलबा सड़क पर आ गिरा, जिससे हाईवे पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रभावित हो गई।
भूस्खलन की घटना सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुई। देखते ही देखते हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मार्ग बंद होने के कारण मनाली-लेह हाईवे से सफर कर रहे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
हाईवे बंद होने की सूचना मिलते ही सीमा सड़क संगठन (BRO) के कामगार मौके पर पहुंचे और सड़क बहाली का काम शुरू किया। सड़क पर गिरे भारी मलबे और पत्थरों को हटाने के लिए मशीनों की मदद ली जा रही है।
हालांकि, मौके पर मशीनों की कमी के कारण मलबा हटाने का काम धीमी गति से चल रहा है। ऐसे में हाईवे को पूरी तरह बहाल करने में कुछ समय लग रहा है। सड़क बंद होने के कारण दोनों तरफ फंसे वाहन चालकों और यात्रियों को मार्ग खुलने का इंतजार करना पड़ रहा है।
हाईवे पर फंसे यात्रियों आरिश, सुरेश और किरण ने बताया कि मार्ग बंद होने के कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइनें लगी हुई हैं। यात्रियों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क बहाल करने की मांग की है।
मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग हिमाचल के लाहौल-स्पीति क्षेत्र को लेह से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मार्ग है। ऐसे में भूस्खलन के कारण हाईवे बंद होने से इस मार्ग पर सफर करने वाले यात्रियों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल बीआरओ की टीम सड़क से मलबा हटाने में जुटी हुई है और मार्ग की बहाली का काम जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।