{"_id":"6aa687950014ff4cf50837f7","slug":"video-solan-kisan-janata-mandi-onion-price-fall-2026-09-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोलन किसान जनता मंडी में प्याज 10 रुपये सस्ता, सब्जियों के दाम स्थिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन किसान जनता मंडी में प्याज 10 रुपये सस्ता, सब्जियों के दाम स्थिर
Ankesh Dogra
Updated Sun, 13 Sep 2026 04:53 PM IST
Link Copied
शहर के पुराना बस अड्डा के साथ लगने वाली किसान जनता मंडी रविवार को ग्राहकों से गुलजार रही। पिछले हफ्ते के मुकाबले इस बार मंडी में खरीदारी करने के लिए अधिक लोग पहुंचे। किसानों ने भी ग्राहकों की बढ़ती मांग को देखते हुए अधिक मात्रा में सब्जियां मंडी में बिक्री के लिए पहुंचाईं। हालांकि, ज्यादातर सब्जियों के दाम पिछले हफ्ते की तरह ही स्थिर रहे। प्याज के भाव में 10 रुपये प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई।
पिछले हफ्ते किसान जनता मंडी में प्याज 70 रुपये प्रति किलो बिका था, जबकि रविवार को इसका भाव घटकर 60 रुपये प्रति किलो रह गया। प्याज के दाम कम होने से ग्राहकों को राहत मिली। अन्य सब्जियों के भाव में कोई खास बदलाव नहीं हुआ। मंडी में सब्जियों की आवक बढ़ने के बावजूद कीमतें स्थिर रहने से खरीदारों को राहत रही।
रविवार को छुट्टी का दिन होने के कारण पुराना बस अड्डा के पास लगने वाली मंडी में सुबह से ही ग्राहकों की आवाजाही बनी रही। किसान भी अपनी उपज लेकर पहुंचे, जिससे मंडी में रौनक रही। स्थानीय लोगों ने मंडी में खरीदारी कर ताजा सब्जियां लीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।