फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Leopard terror in the hilly region of Nalagarh; residents in several panchayats have spotted a leopard in the fields.

Solan News: नालागढ़ के पहाड़ी क्षेत्र में तेंदुए का आतंक, कई पंचायतों में लोगों ने खेतों में देखा तेंदुआ

Sun, 13 Sep 2026 12:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 13 Sep 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Leopard terror in the hilly region of Nalagarh; residents in several panchayats have spotted a leopard in the fields.
नालागढ़ के चमदार पंचायत के चांगर कुम्हारा गांव के साथ लगते जंगल में वन विभाग ने तेंदूए पकड़ने के
लोगों में डर का माहौल, शाम को घर में कैद हो जाते है बच्चे व महिलाएं
विज्ञापन

चांगरा कुम्हारां गांव में लगाया पिंजरा, हर रोज बांधी जाती है बकरी
एचआर धीमान
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ के पहाड़ी क्षेत्र की पंचायतों में इन दिनों तेंदुए का खौफ बना हुआ है। बेहड़ी, रामशहर के धूहर और चमदार के चांगर कुम्हारां गांव में लोगों ने कई बार तेंदुए को देखा है। इन पंचायतों में लोग अपने मवेशियों की सुरक्षा को लेकर भी चिंतित हैं। शाम के समय महिलाओं और बच्चों को घर से बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा है।
बेहड़ी, रामशहर और चमदार में कई लोगों ने तेंदुए को देखा है। रामशहर के धूहर गांव में तेंदुए ने दो बकरियों को शिकार बनाया है। वहीं, चमदार के मिसल गांव में श्याम लाल की बकरी को भी तेंदुए ने मार डाला। इसके अलावा शाम करीब 10 बजे के बाद चमदार से सटे जंगल में तेंदुओं के दहाड़ने की आवाजें सुनाई दे रही हैं।
विज्ञापन

पूर्व वार्ड पंच रामानंद ने बताया कि बीते दिन चमदार से सटे जंगल में दो तेंदुए आपस में लड़ते रहे और काफी देर तक जोर-जोर से आवाजें करते रहे। इससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। लोगों ने पटाखे फोड़कर तेंदुओं को वहां से भगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चमदार के चांगर कुम्हारां गांव में भी दहशत का माहौल है। पूर्व उपप्रधान देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में हरि किशन, ब्रज लाल, परवीन, सुमन लता सहित अन्य ग्रामीण वन रक्षक दीप राम से मिले थे और तेंदुए को पकड़ने की मांग की थी। इसके बाद वन विभाग ने गांव में पिंजरा लगाया, लेकिन अभी तक तेंदुआ पकड़ में नहीं आया है।
देवेंद्र सिंह ने बताया कि पिछले करीब 10-12 दिनों से वे रोज रात को पिंजरे में बकरी या कुत्ता बांधकर आते हैं। शुरुआत में पिंजरे के आसपास तेंदुए के पैरों के निशान भी मिले थे, लेकिन अभी तक तेंदुआ पिंजरे में नहीं फंसा है।
रामशहर के परिक्षेत्र अधिकारी प्रेम सिंह पटियाल ने बताया कि क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पिंजरा लगवा दिया है। पिंजरे में रोज बकरी बांधी जा रही है, लेकिन तेंदुआ अभी तक पकड़ में नहीं आया है।
उधर, वन मंडलाधिकारी अंशुल जैन ने बताया कि वन विभाग की ओर से प्रभावित पंचायतों में एडवाइजरी जारी की गई है। पंचायतों में पोस्टर लगाकर लोगों को तेंदुए के सामने आने पर बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि तेंदुआ सामने आने पर घबराएं नहीं और उसे देखकर तेज न भागें। तेंदुए पर नजर बनाए रखें और धीरे-धीरे सुरक्षित स्थान की ओर निकल जाएं।

उन्होंने कहा कि रात के समय जंगल के रास्ते से जाते हुए टॉर्च और डंडा साथ रखें तथा अकेले न जाएं। महिलाओं और बच्चों को शाम के समय अकेले बाहर न निकलने दें। पशुओं को अंधेरा होने से पहले गौशाला में बंद कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed