Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Solan News
›
Solan: Following the state-level female students' convention, SFI held a protest rally on Mall Road and raised slogans vociferously.
{"_id":"6ab7bee097df02952b02955b","slug":"video-solan-following-the-state-level-female-students-convention-sfi-held-a-protest-rally-on-mall-road-and-raised-slogans-vociferously-2026-09-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोलन: राज्य स्तरीय छात्रा अधिवेशन के बाद एसएफआई ने मालरोड पर निकाली रोष रैली, जमकर की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन: राज्य स्तरीय छात्रा अधिवेशन के बाद एसएफआई ने मालरोड पर निकाली रोष रैली, जमकर की नारेबाजी
स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) हिमाचल प्रदेश राज्य कमेटी ने शनिवार को सोलन में राज्य स्तरीय छात्रा अधिवेशन आयोजित किया। इसमें प्रदेश के लगभग 120 शिक्षण संस्थानों से 150 से अधिक छात्राओं ने भागीदारी की। अधिवेशन में छात्राओं की शिक्षा, सुरक्षा, समानता और नेतृत्व जैसे मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। अधिवेशन के बाद एसएफआई ने सोलन के मालरोड पर एक रोष रैली भी निकाली, जिसमें सभी कार्यकर्ता शामिल हुए। इसमें शैक्षणिक संस्थानों में छात्राओं के प्रवेश पर चिंता जताई गई। अधिवेशन का मुख्य उद्देश्य हिमाचल प्रदेश में छात्रा आंदोलन को मजबूत करना था। इसकी शुरुआत शहीदों और छात्र आंदोलन के संघर्षशील साथियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए की गई। अधिवेशन के दौरान 25 सदस्यीय राज्य छात्रा उप समिति का चुनाव किया गया। इसमें कोमल, निशुति, सोनिया, वीणा, हेमलता, गरिमा, मुस्कान, कृतिका, रेनुका, पूजा, अंकिता, ईशा और तन्वी को सदस्य चुना गया। अधिवेशन ने सर्वसम्मति से पूजा को उप समिति का संयोजक और कृतिका को सह संयोजक निर्वाचित किया। नवगठित उप समिति को प्रदेशभर में छात्राओं के संगठनात्मक विस्तार और नेतृत्व निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।