{"_id":"6afd96769a85e5e6470ce655","slug":"video-kinnaur-team-wins-state-level-folk-dance-competition-will-represent-at-the-national-level-2026-11-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोलन: किन्नौर की टीम ने जीती राज्य स्तरीय लोक नृत्य प्रतियोगिता, राष्ट्रीय स्तर पर करेगी प्रतिनिधित्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन: किन्नौर की टीम ने जीती राज्य स्तरीय लोक नृत्य प्रतियोगिता, राष्ट्रीय स्तर पर करेगी प्रतिनिधित्व
राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद सोलन ने राष्ट्रीय जनसंख्या शिक्षा परियोजना के तहत राज्य स्तरीय लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के 10 जिलों की टीमों ने भाग लिया। किन्नौर जिले की देवी चंद्रिका राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और अब राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी। राजकीय महाविद्यालय सुबाथू के प्रधानाचार्य राजेंद्र कश्यप मुख्य अतिथि थे, जबकि राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद की प्राचार्या रितु शर्मा सोनी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। निर्णायक मंडल में प्रसिद्ध लोक कलाकार जोगिंदर हब्बी, मीना केतन साहु और गगनदीप गर्ग शामिल थे। मंडी की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाली चौकी दूसरे और कांगड़ा की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटला तीसरे स्थान पर रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।