{"_id":"6aaa70a52062348df6013fe1","slug":"video-bjp-solan-service-resolution-campaign-on-pm-modi-birthday-2026-09-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोलन में प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर भाजपा मनाएगी सेवा संकल्प अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन में प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर भाजपा मनाएगी सेवा संकल्प अभियान
Ankesh Dogra
Updated Wed, 16 Sep 2026 04:04 PM IST
Link Copied
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी सोलन शहरी मंडल की ओर से 17 सितंबर को सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें विशाल रक्तदान शिविर और ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम प्रमुख रहेंगे।
भाजपा सोलन शहरी मंडल के अनुसार, अभियान का उद्देश्य सेवा, जनकल्याण और सामाजिक सहभागिता के माध्यम से प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को मनाना है। इसके तहत भाजपा युवा मोर्चा की ओर से विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा, जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के भाग लेने की योजना है।
शाम के समय जौनाजी रोड के समीप ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा चंबाघाट पुल के पास भी दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा।
चंबाघाट में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी परिवारों के साथ मिलकर भी दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। भाजपा नेताओं का कहना है कि इस पहल के जरिए लाभार्थी परिवारों की भागीदारी सुनिश्चित करने के साथ-साथ सरकारी योजनाओं से जुड़े अनुभवों और उपलब्धियों को सामने लाने का प्रयास किया जाएगा।
भाजपा सोलन शहरी मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा और जनकल्याण के कार्यों के माध्यम से मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रम केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करने में भी मदद करेंगे।
उन्होंने बताया कि सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक चलेगा। इस अवधि में विभिन्न सेवा, सामाजिक सरोकार और जनकल्याणकारी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।