{"_id":"6aaaa5e0c2d460071c01ac2a","slug":"emphasis-on-connecting-industries-to-the-modern-market-solan-news-c-176-1-ssml1040-179232-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: उद्योगों को आधुनिक बाजार से जोड़ने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: उद्योगों को आधुनिक बाजार से जोड़ने पर जोर
Thu, 17 Sep 2026 12:49 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Thu, 17 Sep 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
उद्योग विभाग हिमाचल प्रदेश की ओर से बद्दी के मलपुर में आयोजित वेंडर डेवलपमेंट कार्यक्रम के दौरा
बद्दी में वेंडर डेवलपमेंट कार्यक्रम का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। हिमाचल प्रदेश के उद्योग विभाग ने बुधवार को बद्दी के मलपुर में एक वेंडर डेवलपमेंट कार्यक्रम आयोजित किया। इसका मुख्य उद्देश्य स्थानीय उद्योगों, एमएसएमई इकाइयों और संभावित वेंडरों को तैयार करना था। कार्यक्रम में उन्हें बाजार की बदलती जरूरतों और नई व्यावसायिक संभावनाओं से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया।
विशेषज्ञों ने उद्यमियों को अपने उत्पादों और सेवाओं के लिए नए बाजार तलाशने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने बड़े उद्योगों की सप्लाई चेन का हिस्सा बनने पर बल दिया। बदलती औद्योगिक आवश्यकताओं के अनुरूप अपनी क्षमताओं को विकसित करने को कहा गया। वक्ताओं ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण उत्पाद तैयार करना पर्याप्त नहीं है। उसे सही बाजार तक पहुंचाने के लिए आधुनिक विपणन भी जरूरी है। डिजिटल माध्यमों और नई तकनीक का इस्तेमाल महत्वपूर्ण बताया गया। सेमिनार में छोटे और मध्यम उद्यमों की उत्पादन क्षमता बढ़ाने पर चर्चा हुई। गुणवत्ता, पैकेजिंग, तकनीकी दक्षता और विपणन व्यवस्था मजबूत करने पर भी बात हुई। वरिष्ठ अधिकारियों जगदीप भल्ला, आदित्य ठाकुर और हिमेश शर्मा ने उद्योगों से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर जानकारी साझा की। एमएसएमई की ओर से अशोक गौतम ने उद्यमियों को वेंडर विकास और एमएसएमई क्षेत्र की संभावनाओं पर बताया।
बड़े उद्योगों से जुड़ने के अवसर
लघु उद्योग संघ हिमाचल प्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष अशोक राणा विशिष्ट अतिथि थे। फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री के प्रदेशाध्यक्ष चिरंजीव ठाकुर भी उपस्थित रहे। उन्होंने बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ औद्योगिक क्षेत्र में व्यापक संभावनाओं पर बात की। वेंडर डेवलपमेंट से स्थानीय उद्यमियों को बड़े उद्योगों से कारोबार के अवसर मिलेंगे। इससे उत्पादन, रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। उद्योगों को गुणवत्ता, समय पर आपूर्ति, प्रतिस्पर्धी कीमत और तकनीकी मानकों पर विशेष ध्यान देना होगा।