{"_id":"6aaa89bd4b12b252c502ebaf","slug":"hrtc-to-install-chargers-for-e-buses-at-darlaghat-bus-stand-preparations-underway-solan-news-c-176-1-sln1013-179153-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: दाड़लाघाट बस अड्डे पर एचआरटीसी लगाएगा ई बसों के लिए चार्जर, तैयारियां शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: दाड़लाघाट बस अड्डे पर एचआरटीसी लगाएगा ई बसों के लिए चार्जर, तैयारियां शुरू
Thu, 17 Sep 2026 12:46 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Thu, 17 Sep 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
लोअर हिमाचल जाने वाली एचआरटीसी की इलेक्ट्रिक बसों को मिलेगा फायदा
प्रतिदिन दर्जनों बार बसें लोअर हिमाचल के लिए करती हैं आवाजाही
वर्तमान में अर्की बस अड्डे पर जाकर करनी पड़ रही बसें चार्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले में नई इलेक्ट्रिक बसों के आने के बाद अब इनको चार्ज करने के लिए चालकों को परेशानी हो रही है। इसी परेशानी को दूर करने के लिए अब हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम सोलन डिपो की ओर से दाड़लाघाट बस अड्डे पर बसों के लिए नया इलेक्ट्रिक चार्जर लगाया जाएगा। इसके लिए विभाग की ओर से प्रस्ताव भेज अब तैयारियां भी शुरू कर दी है। इसके बाद बस अड्डे पर ही एचआरटीसी की इलेक्ट्रिक बसों को चार्ज किया जाएगा।
सोलन डिपो के तहत अभी एक अर्की और तीन चार्जर सोलन शहर में लगाए गए हैं। ऐसे में दाड़लाघाट से आने-जाने वाली इलेक्ट्रिक बसों को अभी के समय चार्ज करने के लिए अर्की या सोलन तक आना पड़ रहा है। वहीं दाड़लाघाट में चार्जर लगने के बाद आसपास के अन्य बस अड्डों पर आने वाली इलेक्ट्रिक बसों को भी लाभ मिलेगा। इसके तहत बस अड्डे पर एक ट्रांसफार्मर और शेल्टर का निर्माण किया जाएगा। इसमें ट्रांसफार्मर के लिए डिपो करीब 40 और शेल्टर के लिए 3 लाख रुपये खर्च करेगा। इसके अलावा चार्ज लगाने का खर्च बस बनाने वाली संबंधित कंपनी की ओर से उठाया जाएगा। निगम के अनुसार यह चार्जर नई इलेक्ट्रिक बसें को करीब 1 से 2 घंटे में पूरा चार्ज कर सकते हैं, जिसके बाद यह आसानी से 180 से 220 किलोमीटर का सफर आसानी से तय कर सकती है।
कोट
निगम की ओर से दाड़लाघाट बस अड्डे पर एचआरटीसी की इलेक्ट्रिक बसों के लिए नया चार्जर लगाया जा रहा है। इसके लिए विभाग की ओर से तैयारियां शुरू हो गई है। अभी के समय सोलन डिपो की ओर से क्षेत्र में 4 चार्जर लगाए गए हैं। अभी दाड़लाघाट से बसों को चार्ज करने के लिए अर्की या सोलन के लिए लाना पड़ रहा है। नए चार्जर लगने के बाद चालकों को लाभ होगा। - विनोद कुमार शर्मा, अतिरिक्त क्षेत्रीय प्रबंधक, एचआरटीसी सोलन