{"_id":"6aaa96d09e1e3e67510e2537","slug":"kicked-off-with-a-kabaddi-competition-solan-news-c-176-1-sln1014-179198-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: कबड्डी प्रतियोगिता से हुआ शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: कबड्डी प्रतियोगिता से हुआ शुभारंभ
Thu, 17 Sep 2026 12:44 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Thu, 17 Sep 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
सुबाथू की 9 पंचायतों के युवाओं के गठित संगठन करवा रहा प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
बाथू (सोलन)। सुबाथू के समीपवर्ती 9 पंचायतों के युवाओं की प्रेरणा से गठित ग्रामीण खेल प्रेरणा संगठन एवं श्री गुग्गामाड़ी मेला कमेटी की ओर से बुधवार को कबड्डी प्रतियोगिता का शानदार शुभारंभ हुआ। मेले के उद्घाटन अवसर पर मुख्यातिथि के रूप में चामत भड़ेच के उप प्रधान महेंद्र सिंह ने शिरकत की। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और विधिवत रूप से प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता के अंडर-19 वर्ग में 28 टीमों तथा सीनियर वर्ग में 20 टीमों ने अपनी प्रविष्टियां दर्ज करा ली हैं, और अभी भी अन्य टीमों के आने का सिलसिला जारी है, जिससे मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है।
इस अवसर पर श्री गुग्गामाड़ी कमेटी के प्रधान भूमेश सिंगला, ग्रामीण खेल प्रेरणा संगठन के प्रधान राजेश ठाकुर, रनों पंचायत के उप प्रधान संजीव ठाकुर, जोगिंदर ठाकुर, दिनेश ठाकुर, और ललित ठाकुर सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अतिथियों ने आयोजकों के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण स्तर की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का उचित मंच मिलता है और युवा नशे से दूर रहकर खेल के प्रति आकर्षित होते हैं।