{"_id":"6ae9e21aeb16d0b6c80c93fb","slug":"video-video-bajirao-and-mastani-can-now-be-seen-at-the-renukaji-mini-zoo-vinay-kumar-inaugurates-a-modern-enclosure-2026-11-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: रेणुकाजी मिनी चिड़ियाघर में अब बाजीराव और मस्तानी के दीदार, विनय कुमार ने किया आधुनिक बाड़े का किया लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: रेणुकाजी मिनी चिड़ियाघर में अब बाजीराव और मस्तानी के दीदार, विनय कुमार ने किया आधुनिक बाड़े का किया लोकार्पण
ददाहू (सिरमौर)।
रेणुकाजी मिनी चिड़ियाघर में करीब एक दशक बाद फिर से रौनक लौट आई है। मंगलवार को यहां लाए गए बाघ के जोड़े बाजीराव और मस्तानी को उनके नए बाड़े में खुला छोड़ा गया। बाघों का दीदार करने के लिए पहुंचे पर्यटक और स्थानीय लोग काफी उत्साहित नजर आए। रेणुकाजी पहुंचने वाले पर्यटकों के लिए यह एक नई सौगात बनकर सामने आई है। रेणुका के विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय कुमार ने मंगलवार को 1.67 करोड़ रुपये की लागत से तैयार आधुनिक टाइगर बाड़े का विधिवत लोकार्पण किया। इसके बाद उन्होंने टाइगर के जोड़े को बाड़े में खुला छोड़ा। इस अवसर पर उन्होंने 32 लाख रुपये की लागत से निर्मित वन्यजीव अस्पताल का भी शुभारंभ किया। विनय कुमार ने कहा कि रेणुकाजी में टाइगरों को लाना वन्य प्राणी विभाग और सरकार की बड़ी उपलब्धि है। इस मौके पर वन्य प्राणी विभाग के डीएफओ शाहनवाज अहमद भट्ट, डीएफओ रेणुका बीआर कंडेटा, एसडीएम नाहन राजीव संख्यान, आरएफओ राकेश कुमार, अनुज ठाकुर, सीईओ भारत सिंह ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस के महासचिव मित्र सिंह तोमर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। अरण्यपाल वन्य प्राणी विभाग शिमला प्रीति भंडारी रेणुकाजी में लाया गया टाइगर का जोड़ा प्रदेश का पहला और एकमात्र जोड़ा है। वन्य प्राणी विभाग को इन्हें यहां लाने के लिए लंबी प्रक्रिया से गुजरना पड़ा। विभाग की ओर से दिल्ली, गुजरात सहित कई राज्यों से टाइगर लाने के प्रयास किए गए, लेकिन कोई भी राज्य अपने टाइगर देने के लिए तैयार नहीं हुआ। अंत में महाराष्ट्र सरकार ने जोड़ा भेजने पर सहमति जताई, जिसके बाद दोनों टाइगरों को रेणुकाजी शिफ्ट किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।