Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   diwali in giripaar

Sirmour News: गिरिपार में दिवाली की धूम, कहीं रामलीला तो कहीं नाटकों से सजे गांव

Tue, 10 Nov 2026 12:50 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
diwali in giripaar
डोबरी सालवाला और डांडा पागर में रामलीला का मंचन, अंबोया में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
विज्ञापन


युवाओं ने नशामुक्त गांव और समाज का दिया संदेश, लोकसंस्कृति और पारंपरिक पहचान को सहेजने की पहल

संवाद न्यूज एजेंसी
पुरुवाला (सिरमौर)। दिवाली के उल्लास के बीच गिरिपार क्षेत्र के गांवों में सांस्कृतिक आयोजनों की धूम मची हुई है। कहीं रामलीला के मंचन से भगवान राम की गाथा जीवंत हो रही है तो कहीं नाटक और खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से ग्रामीण पर्व की खुशियां साझा कर रहे हैं। डोबरी सालवाला और डांडा पागर में रामलीला का मंचन किया जा रहा है, जबकि अंबोया में नाटक मंचन के साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन आयोजनों में ग्रामीणों की खूब भीड़ उमड़ रही है।
पर्व के अवसर पर आयोजित इन कार्यक्रमों में स्थानीय समाजसेवियों, उद्योगपतियों और राजनेताओं को भी बतौर अतिथि आमंत्रित किया जा रहा है। कार्यक्रमों में युवाओं और महिलाओं सहित हर आयु वर्ग के ग्रामीण बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। गांवों में शाम होते ही सांस्कृतिक गतिविधियों से रौनक बढ़ रही है और लोग पारंपरिक उत्साह के साथ पर्व मना रहे हैं।
विज्ञापन

नवयुवक मंडल डोबरी सालवाला के प्रधान विनोद कुमार, उपप्रधान जोगिंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, कमलेश, प्रदीप, मदन, दिनेश, मुकेश और कपिल आदि ने बताया कि इन आयोजनों का मकसद केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं है। इनके माध्यम से युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। युवा अपने गांव, पंचायत, पड़ोस और घर को नशामुक्त बनाने का संकल्प लेकर समाज को सकारात्मक संदेश दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आयोजनों के माध्यम से क्षेत्र की समृद्ध लोकसंस्कृति और पारंपरिक पहचान को भी सहेजने का प्रयास किया जा रहा है। पारंपरिक नाच-गान, समूह नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिये नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने की पहल की जा रही है।

गिरिपार में दिवाली के ये आयोजन मनोरंजन के साथ सामाजिक एकता, सांस्कृतिक संरक्षण और नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश भी दे रहे हैं। ग्रामीणों की भागीदारी से गांवों में उत्सव का माहौल बना हुआ है।-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed