{"_id":"6af2aa1f517b576652067dcc","slug":"clash-between-two-groups-during-idol-immersion-in-palamu-fir-registered-against-42-named-individuals-ranchi-news-c-1-1-noi1475-4920714-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: पलामू में काली पूजा विसर्जन जुलूस के दौरान बवाल, 142 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: पलामू में काली पूजा विसर्जन जुलूस के दौरान बवाल, 142 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
Tue, 10 Nov 2026 02:10 PM IST
राँची ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: राँची ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 02:10 PM IST
सार
झारखंड के पलामू जिले के सिंदुरिया गांव में काली पूजा की प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस ने मामले में 42 नामजद और 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस थाना
विस्तार
पलामू जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत लहलहे पंचायत के सिंदुरिया गांव में सोमवार रात काली पूजा की प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही सतबरवा थाना प्रभारी और सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने दोनों पक्षों से बातचीत कर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस की तत्परता से मामला शांत हो गया। फिलहाल गांव में स्थिति सामान्य और शांतिपूर्ण बताई जा रही है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- टिकट कटने का डर: दिल्ली दरबार में हाजिरी लगा रहे पंजाब के आप नेता, अगले 10 दिन में आ सकती है दूसरी सूची
विज्ञापन
इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 42 नामजद और 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। साथ ही घटना में शामिल लोगों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
गांव में दोबारा किसी तरह की अप्रिय घटना न हो, इसके लिए पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।