Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   diwali celebration on sirmaur

Sirmour News: सिरमौर में धूमधाम से मनाया रोशनी का पर्व दिवाली, घर-घर जले आस्था के दीप

Tue, 10 Nov 2026 12:56 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
diwali celebration on sirmaur
गिरिपार क्षेत्र के बढ़ोल में दीपावली पर मशाल जुलूस निकालते लोग। स्रोत: ग्रामीण
-लक्ष्मी पूजन के साथ हुई आतिशबाजी, सैनधार और धारटीधार में हुआ बलराज दहन
विज्ञापन

-गिरिपार में मशाल जुलूस से मनाई दिवाली, रासे, बुढ़ियात और हारुल की धुनों पर थिरके लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन/राजगढ़/सराहां/संगड़ाह/नौहराधार (सिरमौर)। रोशनी का पर्व दिवाली रविवार को सिरमौर जिले में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शहरों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक घर-घर आस्था के दीप जले। लोगों ने मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। दीपों, मोमबत्तियों और रंग-बिरंगी बिजली की लड़ियों से घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों को सजाया गया। शाम ढलते ही पूरा जिला रोशनी से जगमगा उठा।
दिवाली को लेकर सुबह से ही बाजारों में रौनक रही। लोगों ने मिठाइयों, पकवानों, पटाखों और पूजन सामग्री की जमकर खरीदारी की। वहीं, मित्रों और रिश्तेदारों को दिवाली की शुभकामनाएं देने का सिलसिला भी दिनभर जारी रहा। शाम को घरों के आंगन और मुख्य द्वार पर आकर्षक रंगोलियां सजाई गईं। इसके बाद विधि-विधान से मां लक्ष्मी और भगवान गणेश का पूजन किया गया। पूजा-अर्चना के बाद लोगों ने आतिशबाजी कर पर्व की खुशियां मनाईं।
विज्ञापन

जिले के सैनधार और धारटीधार क्षेत्रों में लोगों ने पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार बलराज दहन किया। इसके बाद घरों को दीपों से रोशन कर आतिशबाजी की गई। वहीं, गिरिपार क्षेत्र में पारंपरिक मशाल जुलूस निकालकर दिवाली मनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। हरिपुरधार के बढ़ोल में दिवाली के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से पारंपरिक नाटी डालकर उत्सव का आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
गिरिपार में तीन दिन तक गूंजेंगी लोकगीतों की धुनें
देशभर में दिवाली का पर्व संपन्न होने के बाद सिरमौर के रेणुका, शिलाई, राजगढ़ और पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्रों के कई इलाकों में अब पारंपरिक लोक सांस्कृतिक उत्सवों की धूम रहेगी। अगले तीन दिनों तक गांव-गांव में लोक कलाकार रासे, बुढ़ियात, हारुल, बिरसू और होल्डियात जैसे पारंपरिक पहाड़ी लोकगीतों की प्रस्तुतियां देंगे। कलाकार समूहों में पूरी रात नृत्य कर दिवाली के उल्लास को आगे बढ़ाएंगे।
बुढ़ियात की परंपरा के तहत लोग घर-घर जाकर पारंपरिक व्यंजन शाकुली, मुढ़ा, चिऊड़ो और मूंगफली बांटेंगे। गिरिपार के कई गांवों में दिवाली का उत्सव पांच दिनों तक मनाया जाता है। इस दौरान लोक कलाकार पारंपरिक वेशभूषा में ढोल, नगाड़ा, करनाल और हुल्क जैसे वाद्य यंत्रों के साथ लोकगीत प्रस्तुत करेंगे।

इनसेट
दर्जनों गांवों में एक माह बाद मनेगी बूढ़ी दिवाली
शिलाई। शिलाई विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गांवों में पौराणिक मान्यताओं के अनुसार मुख्य दिवाली के करीब एक माह बाद बूढ़ी दिवाली मनाई जाएगी। क्षेत्र में प्रचलित लोक मान्यता के अनुसार सियासत काल के राजा की बेटी भियुड़ी की मृत्यु दिवाली के दिन हो गई थी। इस घटना के शोक में क्षेत्र के लोगों ने दिवाली एक माह बाद मनाने की परंपरा शुरू की, जो आज भी कायम है। इस दौरान गांवों में पारंपरिक लोकगीतों, नृत्य और सांस्कृतिक आयोजनों के साथ बूढ़ी दिवाली का उत्सव मनाया जाएगा।-----

गिरिपार क्षेत्र के बढ़ोल में दीपावली पर मशाल जुलूस निकालते लोग। स्रोत: ग्रामीण

गिरिपार क्षेत्र के बढ़ोल में दीपावली पर मशाल जुलूस निकालते लोग। स्रोत: ग्रामीण

गिरिपार क्षेत्र के बढ़ोल में दीपावली पर मशाल जुलूस निकालते लोग। स्रोत: ग्रामीण

गिरिपार क्षेत्र के बढ़ोल में दीपावली पर मशाल जुलूस निकालते लोग। स्रोत: ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed