{"_id":"69ad59ff3022ebfdb00b9af1","slug":"video-sirmour-international-womens-day-celebrated-with-great-pomp-at-brahmakumari-seva-kendra-nahan-2026-03-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmour: ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र नाहन में धूमधाम से मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour: ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र नाहन में धूमधाम से मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र नाहन में एक भव्य और प्रेरणादायक कार्यक्रम हुआ। इसमें महिलाओं के सशक्तिकरण, उनके सामाजिक योगदान और आध्यात्मिक मूल्यों के महत्व पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और ईश्वरीय स्मृति के साथ किया गया। इसके बाद ब्रह्माकुमारी केंद्र की बहनों ने सभी अतिथियों और उपस्थित महिलाओं का स्वागत किया। स्वागत संबोधन में उन्होंने कहा कि महिला समाज की आधारशिला है और उसके बिना परिवार और समाज की कल्पना अधूरी है। महिला अपने प्रेम, त्याग, धैर्य और सेवा भाव से समाज को सशक्त और संस्कारित बनाती है। कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप में मधु बिंदल (मुख्य सलाहकार इनर व्हील क्लब), विशिष्ट अतिथि के रूप में बहन रजनी कश्यप, इनरवहील की अध्यक्ष सुनीता शर्मा और सदस्य अनूप वर्मा, राधा खिंदडी और बहन रजनी मौजूद रहीं। बीके रमा दीदी ने कहा कि आज के समय में महिलाओं ने हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और क्षमता का परिचय दिया है। शिक्षा, चिकित्सा, प्रशासन, विज्ञान, कला, खेल और सामाजिक सेवा जैसे विभिन्न क्षेत्रों में महिलाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि महिला केवल घर की जिम्मेदारियों तक सीमित नहीं है बल्कि वह समाज के विकास और प्रगति की एक मजबूत आधारशक्ति है। बीके दीपशिखा ने आध्यात्मिकता के महत्व को बताते हुए कहा कि आध्यात्मिक ज्ञान और राजयोग ध्यान के माध्यम से महिलाएं अपने जीवन में आंतरिक शांति, आत्मविश्वास और सकारात्मकता ला सकती हैं। उन्होंने कहा कि जब महिला स्वयं सशक्त और जागरूक होती है तो वह पूरे परिवार और समाज को सही दिशा देने में सक्षम होती है। उन्होंने महिलाओं को अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। साथ ही यह भी कहा कि महिलाओं को शिक्षा, आत्मनिर्भरता और आत्मसम्मान को अपने जीवन का लक्ष्य बनाना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का भी आयोजन किया गया। गीत, कविता और नृत्य के माध्यम से महिला शक्ति के महत्व को प्रस्तुत किया गया। अंत में सभी उपस्थित लोगों को राजयोग ध्यान का अभ्यास कराया गया, जिससे सभी ने मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव किया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।