फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   program in sanskrit college

Sirmour News: विद्यार्थियों को मुर्गी पालन से स्वरोजगार और आय बढ़ाने के बताए तरीके

Wed, 09 Sep 2026 12:08 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
program in sanskrit college
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नाहन (सिरमौर)। गोरक्षनाथ राजकीय संस्कृत महाविद्यालय नाहन में मंगलवार को करियर गाइडेंस एंड प्लेसमेंट सेल और राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के संयुक्त तत्वावधान में ‘बैकयार्ड पोल्ट्री योजना-स्वरोजगार की ओर एक कदम’ विषय पर व्याख्यान-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को पारंपरिक करियर विकल्पों के साथ स्वरोजगार और उद्यमिता के व्यावहारिक अवसरों से परिचित करवाना रहा।
कार्यक्रम के आरंभ में कॅरिअर गाइडेंस एंड प्लेसमेंट सेल की संयोजक डॉ. विनिता पाल ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धी दौर में विद्यार्थियों के लिए केवल पारंपरिक रोजगार विकल्पों तक सीमित रहना पर्याप्त नहीं है। रुचि, योग्यता और उपलब्ध संसाधनों के अनुरूप वैकल्पिक करियर एवं स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी होना भी आवश्यक है। इसी उद्देश्य से विद्यार्थियों को व्यावहारिक और नए अवसरों से जोड़ने के लिए प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
विज्ञापन


---बाक्स
वैज्ञानिक तरीके से मुर्गी पालन की दी जानकारी
पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. सचिन बिंद्रा ने बैकयार्ड पोल्ट्री योजना की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को मुर्गी पालन के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाओं, उपयुक्त नस्ल के चयन, संतुलित आहार, स्वच्छता, टीकाकरण, उचित देखभाल और रोगों से बचाव के वैज्ञानिक तरीकों के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों में भी बैकयार्ड पोल्ट्री को स्वरोजगार और अतिरिक्त आय का प्रभावी साधन बनाया जा सकता है। उचित प्रशिक्षण और वैज्ञानिक प्रबंधन के साथ छोटे स्तर पर शुरू किया गया यह कार्य भविष्य में सफल लघु उद्यम का रूप ले सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को इस क्षेत्र में उपलब्ध सरकारी योजनाओं और सहायता की संभावनाओं की जानकारी देते हुए रोजगार एवं उद्यमिता के अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नरेश शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों के लिए समय-समय पर ऐसे व्यावहारिक और रोजगारपरक कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिए। इससे उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध नए अवसरों की जानकारी मिलने के साथ अपने भविष्य के लिए बेहतर विकल्प चुनने में सहायता मिलेगी। उन्होंने करियर गाइडेंस एंड प्लेसमेंट सेल और एनएसएस की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम की सराहना की।
कार्यक्रम में करियर गाइडेंस एंड प्लेसमेंट सेल की सदस्य डॉ. सुमिता शर्मा सहित महाविद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित रहे।-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed