{"_id":"6aa00740f654ae9c8a04a4c3","slug":"cricket-pratiyogita-in-ponta-nahan-news-c-177-1-ssml1030-188349-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: आरआर स्पोर्ट्स एकादश ने जीता बाइकुआं क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: आरआर स्पोर्ट्स एकादश ने जीता बाइकुआं क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब
विज्ञापन
बाईकुआं में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता टीम को पुरस्कार वितरित करते हुए मुख्य अतिथि कु
सिटी स्पोर्ट्स-- -
फाइनल में भाटांवाली टीम को 41 रन से हराया, अभिषेक बने मैन ऑफ द सीरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। बाइकुआं स्पोर्ट्स क्लब की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब आरआर स्पोर्ट्स एकादश ने अपने नाम कर लिया। बाइकुआं में खेले गए फाइनल मुकाबले में आरआर स्पोर्ट्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भाटांवाली टीम को 41 रन से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता में अभिषेक को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।
फाइनल मुकाबले में आरआर स्पोर्ट्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित छह ओवर में 90 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भाटांवाली की टीम दबाव में बिखर गई और पूरी टीम 49 रन पर ही सिमट गई। इस तरह आरआर स्पोर्ट्स ने 41 रन से मुकाबला जीतकर प्रतियोगिता की विजेता ट्रॉफी अपने नाम की।
विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 15 हजार रुपये तथा उपविजेता भाटांवाली टीम को 7500 रुपये और उपविजेता ट्रॉफी प्रदान की गई। फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन के लिए शुभम को मैन ऑफ द मैच चुना गया। सुनील को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और मोंटी को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के संचालक रमेश चौधरी ने बताया कि टूर्नामेंट में क्षेत्र की आठ टीमों ने हिस्सा लिया। प्रत्येक टीम को लीग चरण में तीन-तीन मुकाबले खेलने का अवसर मिला। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया और रोमांचक मुकाबलों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
-- --
युवाओं को खेलों से जोड़ना जरूरी : कुलदीप चौधरी
समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्यातिथि नगर परिषद पांवटा साहिब के पार्षद कुलदीप चौधरी ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर पर इस तरह की खेल प्रतियोगिताएं युवाओं को खेल मैदान से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। खेल गतिविधियां युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से दूर रखने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने युवाओं से सकारात्मक सोच के साथ खेलकूद, सामाजिक कार्यों और क्षेत्र के विकास में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर आयोजन समिति के सदस्यों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और खेल प्रेमी मौजूद रहे।-- -- -- -- -
विज्ञापन
फाइनल में भाटांवाली टीम को 41 रन से हराया, अभिषेक बने मैन ऑफ द सीरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। बाइकुआं स्पोर्ट्स क्लब की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब आरआर स्पोर्ट्स एकादश ने अपने नाम कर लिया। बाइकुआं में खेले गए फाइनल मुकाबले में आरआर स्पोर्ट्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भाटांवाली टीम को 41 रन से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता में अभिषेक को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।
फाइनल मुकाबले में आरआर स्पोर्ट्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित छह ओवर में 90 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भाटांवाली की टीम दबाव में बिखर गई और पूरी टीम 49 रन पर ही सिमट गई। इस तरह आरआर स्पोर्ट्स ने 41 रन से मुकाबला जीतकर प्रतियोगिता की विजेता ट्रॉफी अपने नाम की।
विज्ञापन
विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 15 हजार रुपये तथा उपविजेता भाटांवाली टीम को 7500 रुपये और उपविजेता ट्रॉफी प्रदान की गई। फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन के लिए शुभम को मैन ऑफ द मैच चुना गया। सुनील को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और मोंटी को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के संचालक रमेश चौधरी ने बताया कि टूर्नामेंट में क्षेत्र की आठ टीमों ने हिस्सा लिया। प्रत्येक टीम को लीग चरण में तीन-तीन मुकाबले खेलने का अवसर मिला। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया और रोमांचक मुकाबलों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
युवाओं को खेलों से जोड़ना जरूरी : कुलदीप चौधरी
समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्यातिथि नगर परिषद पांवटा साहिब के पार्षद कुलदीप चौधरी ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर पर इस तरह की खेल प्रतियोगिताएं युवाओं को खेल मैदान से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। खेल गतिविधियां युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से दूर रखने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने युवाओं से सकारात्मक सोच के साथ खेलकूद, सामाजिक कार्यों और क्षेत्र के विकास में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर आयोजन समिति के सदस्यों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और खेल प्रेमी मौजूद रहे।