फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Celebs Interviews ›   Amrapali Dubey Interview Bhojpuri Actress is now in Salman Khan show Bigg Boss 20 speak on nirahua and khesari

साक्षात्कार: निरहुआ को छोड़ खेसारी को ‘बिग बॉस’ में लाना चाहेंगी आम्रपाली, ट्रॉफी लेकर देश घूमने की चाहत

Wed, 09 Sep 2026 08:25 AM IST
Kiran Vinod Kumar Jain किरण जैन
Updated Wed, 09 Sep 2026 08:25 AM IST
सार

Amrapali Dubey in Bigg Boss 20: रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में भोजपुरी सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने भी एंट्री ले ली है। शो में जाने से पहले आम्रपाली ने अमर उजाला से खास बातचीत की। 

विज्ञापन
Amrapali Dubey Interview Bhojpuri Actress is now in Salman Khan show Bigg Boss 20 speak on nirahua and khesari
आम्रपाली दुबे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बातचीत के दौरान आम्रपाली ने अपने गेम, पसंदीदा कंटेस्टेंट, सलमान खान से मिलने का उत्साह और भोजपुरी सिनेमा से जुड़ी रूढ़िवादी सोच पर खुलकर बात की। पढ़िए बातचीत के प्रमुख अंश:
विज्ञापन


‘मेरा लक्ष्य सिर्फ ट्रॉफी जीतना’ 
‘बिग बॉस’ के घर में जाने से पहले आम्रपाली ने कोई रणनीति नहीं बनाई है। वह कहती हैं, ‘मैंने अपनी जिंदगी में आज तक कभी कोई प्लानिंग नहीं की। मैं बैठकर गुणा-गणित लगाने वाले लोगों में से नहीं हूं। जैसी परिस्थितियां आती हैं, मैं उसी वक्त उनका सामना करती हूं। हां, मेरा एक ही गोल है कि मुझे ट्रॉफी जीतनी है पर इसके लिए मैं कोई जाल नहीं बुनूंगी।’
विज्ञापन

Amrapali Dubey Interview Bhojpuri Actress is now in Salman Khan show Bigg Boss 20 speak on nirahua and khesari
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : इंस्टाग्राम @realsidharthshukla
‘सिद्धार्थ शुक्ला मेरे पसंदीदा खिलाड़ी’
घर में रिश्ते बनाना और लोगों को समझना इस खेल का अहम हिस्सा है। आम्रपाली कहती हैं, ‘मैंने ऐसा कुछ तय नहीं किया है कि किससे दोस्ती करनी है और किससे नहीं। बचपन से ही मुझे सीधे-साधे लोगों के साथ बैठना, हंसना-बोलना और अच्छी बातें करना पसंद है। अगर बिग बॉस की हिस्ट्री देखें, तो जिस सीजन में सिद्धार्थ शुक्ला विनर बने थे, वो मेरा फेवरेट सीजन रहा है। पूरी हिस्ट्री में सिद्धार्थ मेरे सबसे पसंदीदा खिलाड़ी हैं। वो सीजन ही बहुत शानदार था।’

Amrapali Dubey Interview Bhojpuri Actress is now in Salman Khan show Bigg Boss 20 speak on nirahua and khesari
खेसारी के साथ आम्रपाली - फोटो : Instagram @amrapalidubey
‘मौका मिला तो खेसारी को वापस लेकर आऊंगी’
इस सीजन की थीम ‘जीवनदान’ है। ऐसे में जब पूछा गया कि अगर मौका मिले तो किस पुराने कंटेस्टेंट को शो में वापस लेकर आएंगी? तो आम्रपाली ने बिना देर किए खेसारी लाल यादव का नाम लिया। उन्होंने कहा, ‘खेसारी जी 13वें सीजन में थे, लेकिन बहुत जल्दी बेघर हो गए थे। वह शो में अपनी बात खुलकर रख ही नहीं पाए थे।’
विज्ञापन

Amrapali Dubey Interview Bhojpuri Actress is now in Salman Khan show Bigg Boss 20 speak on nirahua and khesari
बिग बॉस के मंच पर सलमान के साथ आम्रपाली दुबे (बीच में) - फोटो : वीडियो ग्रैब
‘मेरे लिए तो सलमान ही बिग बॉस हैं’
आम्रपाली के लिए शो का सबसे खास हिस्सा सलमान खान के साथ आमना-सामना करना है। सलमान की मौजूदगी में वह कैसा महसूस करेंगी पूछा जाने पर वह बोलीं, ‘देखिए, घबराहट पर आपका कंट्रोल नहीं होता। वो मोमेंट मेरे लिए मैजिकल होने वाला है। 
वहीं अगर सलमान सर कहते हैं कि मेरा गेम गलत जा रहा है, तो मैं उनकी बात 110% मानूंगी। मेरे लिए बिग बॉस करने का ये एक मौका है, पर सलमान खान ही बिग बॉस हैं। वो सब जानते हैं।’

Amrapali Dubey Interview Bhojpuri Actress is now in Salman Khan show Bigg Boss 20 speak on nirahua and khesari
आम्रपाली दुबे - फोटो : Instagram @amrapalidubey
‘छह साल से मिल रहा शो का ऑफर’ 
आम्रपाली बताती हैं, ‘मेरे इस शो को हां कहने की सबसे बड़ी वजह सलमान खान ही हैं। सच कहूं तो मुझे सीजन 14 से हर साल बिग बॉस ऑफर हो रहा था, पर मैं तैयार नहीं थी। इस बार लगा कि मौका हाथ से नहीं जाने देना चाहिए।’

Amrapali Dubey Interview Bhojpuri Actress is now in Salman Khan show Bigg Boss 20 speak on nirahua and khesari
आम्रपाली दुबे - फोटो : Instagram @amrapalidubey
‘भोजपुरी के सम्मान से समझौता नहीं करूंगी’
भोजपुरी सिनेमा को लेकर बने स्टीरियोटाइप्स पर आम्रपाली का रुख काफी स्पष्ट है। आम्रपाली कहती हैं, ‘हमारी इंडस्ट्री से कुछ भ्रांतियां और स्टीरियोटाइप्स जुड़े हुए हैं। अगर घर में कोई मुझसे जायज सवाल पूछेगा, तो तमीज से जवाब मिलेगा। लेकिन जहां बात मेरे कैरेक्टर पर आरोप लगाने या नीचता पर उतरने की आएगी, तो वो बर्दाश्त नहीं होगा। भोजपुरी मेरी मातृभाषा है। अगर कोई मर्यादा लांघेगा, तो मैं डटकर खड़ी रहूंगी और मुंहतोड़ जवाब दूंगी। भोजपुरी के सम्मान से समझौता नहीं।’

Amrapali Dubey Interview Bhojpuri Actress is now in Salman Khan show Bigg Boss 20 speak on nirahua and khesari
निरहुआ के साथ आम्रपाली - फोटो : Instagram @amrapalidubey
‘ऐसा बैकस्टैब करूंगी कि संभल नहीं पाएंगे’
आम्रपाली का कहना है कि जरूरत पड़ने पर वह अपने करीबी को भी नॉमिनेट कर सकती हैं। पर अगर कोई करीबी बनकर उनके खिलाफ खेलता है, तो वह चुप नहीं बैठेंगी। वह कहती हैं, ‘गेम के लिए जरूरी हुआ, तो मुझे अपने किसी करीबी को भी नॉमिनेट करना पड़ेगा। मेरे पास और कोई ऑप्शन नहीं होगा। लेकिन अगर कोई मेरा करीबी बनकर मेरे ही खिलाफ खेलने लगा, तो पहले मैं उसके मुंह पर जाकर सीधी बात करूंगी। मैं उसकी बकवास वजह सुनूंगी। अगर वजह घटिया लगी, तो फिर मेरे पास उसे बैकस्टैब करने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचेगा। अगर टास्क में बात शारीरिक हिंसा या गाली-गलौच तक पहुंची, तो मैं वहीं अपनी लाइन खींच दूंगी। मैं साफ बोल दूंगी कि बस अब बहुत हुआ। आखिर हम सब एक्टर्स हैं, कोई अपनी जान जोखिम में डालने नहीं आया है।’

Amrapali Dubey Interview Bhojpuri Actress is now in Salman Khan show Bigg Boss 20 speak on nirahua and khesari
आम्रपाली दुबे - फोटो : सोशल मीडिया
'शांत रहने की गलतफहमी न पालें'
आम्रपाली के मुताबिक उनके लिए कैमरों से ज्यादा मुश्किल अपने करीबियों से दूर रहना होगा। साथ ही उन्होंने अपने स्वभाव पर भी बात की। वह बोलीं, ‘लोग सोचते हैं कि मैं हमेशा बहुत शांत रहती हूं, पर ऐसा नहीं है। मैं बहुत जल्दी अपना आपा खो देती हूं। जब मुझे गुस्सा आता है, तो मेरा शांत रूप गायब हो जाता है। घर में सबसे बड़ी चुनौती 24 घंटे कैमरों के सामने रहना नहीं, बल्कि अपने करीबियों से दूर रहना होगी।’

Amrapali Dubey Interview Bhojpuri Actress is now in Salman Khan show Bigg Boss 20 speak on nirahua and khesari
आम्रपाली दुबे - फोटो : सोशल मीडिया
‘चाहती हूं ट्रॉफी लेकर यूपी-बिहार में घूमूं’
अंत में आम्रपाली ने कहा, ‘मैं चाहती हूं कि लोग मुझे उस पहली भोजपुरी एक्ट्रेस के रूप में याद रखें, जो बिग बॉस की ट्रॉफी लेकर बाहर आई। मेरा सपना है कि मैं उस ट्रॉफी को अपने हाथों में लेकर उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के एक-एक जिले में घूमूं और अपनी जीत का जश्न मनाऊं।’
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed