{"_id":"6ab7ba217cc4b752ca06c20e","slug":"video-sirmaur-public-awareness-rally-to-be-held-in-sangrah-on-september-28-2026-09-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: संगड़ाह में 28 सितंबर को होगी जन जागरण रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: संगड़ाह में 28 सितंबर को होगी जन जागरण रैली
संगड़ाह क्षेत्र में कथित अवैध और अवैज्ञानिक खनन के खिलाफ अब लोग सड़क पर उतरेंगे। वसुंधरा संरक्षण समिति 28 सितंबर को विश्रामगृह संगड़ाह में जन जागरण रैली और बैठक आयोजित करेगी। समिति का आरोप है कि भारी मशीनों से पहाड़ों और जंगलों का लगातार दोहन किया जा रहा है। खनन से निकलने वाला मलबा कृषि भूमि और जलस्रोतों को प्रभावित कर रहा है। समिति अध्यक्ष रणजीत चौहान ने बताया कि रैली के माध्यम से खनन पर रोक लगाने, प्रभावित क्षेत्रों के संरक्षण और पर्यावरणीय नियमों का सख्ती से पालन करवाने की मांग उठाई जाएगी। बैठक में खनन के खिलाफ आगे की रणनीति भी तय की जाएगी। कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रीय धावक एवं भारतीय सेना के गौरव अतुल कौशिक मुख्य अतिथि और अंतरराष्ट्रीय अल्ट्रा-मैराथन धावक सुनील शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। समिति ने क्षेत्रवासियों से रैली में पहुंचकर खनन के खिलाफ आवाज बुलंद करने का आह्वान किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।