{"_id":"6aeb2893b74151695f0b50ef","slug":"video-sirmaur-34-children-vaccinated-at-the-maternal-and-child-welfare-centre-2026-11-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: मातृ-शिशु कल्याण केंद्र में 34 बच्चों का हुआ टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: मातृ-शिशु कल्याण केंद्र में 34 बच्चों का हुआ टीकाकरण
नाहन। डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज के मातृ-शिशु कल्याण केंद्र में बुधवार को नियमित टीकाकरण सत्र का आयोजन किया गया। इस दौरान डेढ़ वर्ष आयु वर्ग के 34 बच्चों को विभिन्न संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए आवश्यक टीके लगाए गए। साथ ही बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनके शारीरिक विकास और पोषण संबंधी जानकारी अभिभावकों को दी गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने टीकाकरण सत्र के दौरान बच्चों को पेंटा, डीपीटी, रोटा सहित अन्य निर्धारित टीके लगाए गए। चिकित्सा कर्मियों ने प्रत्येक बच्चे के टीकाकरण रिकॉर्ड का सत्यापन कर निर्धारित समयानुसार टीके लगाए। सत्र के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अभिभावकों को नियमित टीकाकरण के महत्व के बारे में जागरूक किया। माताओं को बच्चों के उचित पोषण, स्तनपान, स्वच्छता और समय पर टीकाकरण कराने के लिए विस्तार से जानकारी दी गई। मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. संगीत ढिल्लो ने बताया कि मातृ-शिशु कल्याण केंद्र में प्रत्येक माह के बुधवार को नियमित रूप से टीकाकरण सत्र आयोजित किया जाता है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र बच्चा टीकाकरण से वंचित न रहे और सभी बच्चों को समय पर जीवनरक्षक टीके उपलब्ध हो सकें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।